TV Serial Upcoming Twist Spoiler Alert: 4 टीवी सीरियल के आने वाले एपिसोड्स अब बेहद धमाकेदार ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। सैराब की नई एंट्री, YRKKH में मंडराता संकट, SHKH में सहर का घर छोड़ना और मंगल लक्ष्मी में आदित्य का नया खेल, ये सभी ट्विस्ट दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाने वाले हैं।

टीवी इंडस्ट्री के कई पॉपुलर शोज इन दिनों बड़े ट्विस्ट और हाई-वोल्टेज ड्रामे की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। जहां एक तरफ स्टार प्लस का नया शो 'सैराब' लॉन्च से पहले ही सुर्खियां बटोर रहा है, वहीं 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'सहर होने को है' और 'मंगल लक्ष्मी' में दर्शकों को बड़े सरप्राइज मिलने वाले हैं। यहां जानें इन चारों टीवी शोज में आने वाले दिनों में कौनसे सबसे बड़े ट्विस्ट आने वाले हैं।।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सैराब में दीप्ति कश्यप की एंट्री, कहानी में बढ़ेगा ड्रामा

स्टार प्लस का नया शो 'सैराब' जल्द ही दर्शकों के बीच दस्तक देने वाला है। शो में रोहित चंदेल और मधिराक्षी मुंडले मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। अब इस शो से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है। टीवी अभिनेत्री दीप्ति कश्यप भी शो की स्टारकास्ट का हिस्सा बन गई हैं। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' और 'बड़े अच्छे लगते हैं 3' जैसे लोकप्रिय शोज में अपनी दमदार अदाकारी दिखा चुकी दीप्ति इस बार भी एक अहम किरदार में नजर आएंगी। माना जा रहा है कि उनकी एंट्री के बाद कहानी में कई दिलचस्प मोड़ देखने को मिलेंगे। इसके अलावा मोहित जसवाणी, अजय चक्रवर्ती और चंचल चौधरी भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा होंगे, जिससे शो को और मजबूती मिलने वाली है।

और पढ़ें - YRKKH Upcoming Twist: अरमान की होगी मौत? ये रिश्ता क्या कहलाता है आएंगे 3 शॉकिंग ट्विस्ट

YRKKH: मुक्ति ने अरमान को कहा पापा, लेकिन माधव ने उठाया खौफनाक कदम

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में भावनाओं का तूफान आने वाला है। जहां एक ओर अरमान और अभिरा अपनी दोबारा शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर परिवार पर बड़ा संकट मंडरा रहा है। आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि कार्यस्थल पर अपमान झेलने के बाद माधव पूरी तरह टूट जाता है। मानसिक तनाव से जूझ रहे माधव, मुक्ति की डिप्रेशन की गोलियां चुराकर उनका ओवरडोज ले लेते हैं। इसके बाद वह जमीन पर गिर पड़ते हैं, जिससे पूरे परिवार में हड़कंप मच जाता है। इसी बीच एक भावुक पल भी देखने को मिलेगा, जब अरमान मुक्ति से उसे 'अंकल' नहीं बल्कि 'पापा' कहकर बुलाने के लिए कहता है। आखिरकार मुक्ति उसे अपना पिता स्वीकार कर लेती है। यह पल पूरे परिवार को भावुक कर देगा।

अरमान की बीमारी और अभिरा की नई परीक्षा

माधव की हालत बिगड़ने के साथ-साथ अरमान की सेहत भी लगातार खराब होती जा रही है। उसका सिरदर्द अब गंभीर रूप लेता दिख रहा है। दूसरी शादी की खुशियों के बीच यह संकट अभिरा के लिए नई चुनौती बनकर सामने आएगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या अभिरा एक बार फिर पूरे परिवार को टूटने से बचा पाएगी और अरमान को खुद से दूर जाने से रोक सकेगी।

और पढ़ें -  Sairaab 5 Major Updates: स्टार प्लस पर कब आएगा सैराब? विदेश में कब-कहां होगा टेलिकास्ट, 5 बड़े अपडेट

SHKH: सहर ने छोड़ा घर, कहानी में आया सबसे बड़ा मोड़

'सहर होने को है' में सहर और माहिद की जिंदगी पूरी तरह बदलने वाली है। सहर अपनी बोर्ड परीक्षा में तीसरा स्थान हासिल कर लेती है और डॉक्टर बनने का सपना देखने लगती है। लेकिन मुफ्ती साहब उसे याद दिलाते हैं कि वह अभी भी नियाज की बहू है और उसे अपनी जिम्मेदारियों को नहीं भूलना चाहिए। हालांकि सहर अपने सपनों से समझौता करने के लिए तैयार नहीं होती। अपने फैसले पर अडिग सहर, कौशर के साथ घर छोड़ देती है। दूसरी तरफ माहिद जब इंसा को लेकर घर पहुंचता है तो उसे पता चलता है कि सहर जा चुकी है। सहर का यह कदम कहानी को पूरी तरह बदलने वाला है। अब देखना होगा कि क्या माहिद सहर को वापस ला पाएगा या दोनों की राहें हमेशा के लिए अलग हो जाएंगी।

मंगल लक्ष्मी: आदित्य को बेनकाब करने निकली मंगल

'मंगल लक्ष्मी' में अब मंगल का नया और दमदार अवतार देखने को मिलेगा। मंगल एक जासूस की तरह अपने पूर्व पति आदित्य की सच्चाई उजागर करने में जुटी हुई है। उसे पता चलता है कि आदित्य और सौम्या अक्षत के स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नकली नोटों का सौदा करने वाले हैं। मंगल उन्हें रंगे हाथों पकड़ने के लिए स्कूल पहुंचती है। लेकिन आदित्य पहले ही अपनी चाल चल देता है। वह सौम्या को अक्षत की मां बताकर स्कूल में एंट्री दिला देता है। वहीं जब मंगल खुद को अक्षत की मां बताकर अंदर जाने की कोशिश करती है तो गार्ड उसे रोक देता है। अब मंगल के सामने सबसे बड़ी चुनौती है कि वह स्कूल के अंदर कैसे पहुंचे और आदित्य की सच्चाई सबके सामने कैसे लाए।