निक्की तंबोली का एक वीडियो सोशल मिडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो फैंस को अपना बोल्ड लुक दिखाती हुई नजर आ रही हैं। उनके इस लुक को देखकर जहां फैंस खुश हो रहे हैं। वहीं कुछ लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बिग बॉस 14 और खतरों के खिलाड़ी जैसे लोकप्रिय रियलिटी शो में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया, जो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। इस वीडियो में निक्की के बोल्ड लुक को देखकर लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई हैं। वहीं कुछ यूजर्स उनके इस अंदाज को बिल्कुल पसंद नहीं कर रहे हैं और उन्हें जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

निक्की तंबोली ने बिखेरा जलवा

इस वीडियो में निक्की व्हाइट और येलो बिकिनी पहने हुए नजर आ रही हैं। इस लुक में निक्की बेहद हॉट लग रही हैं। वहीं वो अपने फिगर को जमकर फ्लॉन्ट करते हुए भी दिखाई दे रही हैं। निक्की ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘खराब बिच कैसी होती है, अगर भूल गए हो, तो देख लो।’

View post on Instagram

लोग कर रहे निक्की तंबोली को जमकर ट्रोल

निक्की तम्बोली के इस बिकनी वीडियो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हंगामा मचा दिया है। निक्की के दुनिया भर के फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। जहां एक फैन ने लिखा, 'निक्की बहुत खूबसूरत लग रही हैं।' दूसरे ने लिखा, 'निक्की अपने इस लुक को फैंस को दीवाना बना रही हैं।' वहीं कुछ लोग निक्की को जमकर ट्रोल कर रहे हैं और उनके इस लुक की जमकर आलोचना कर रहे हैं।

निक्की तंबोली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपने शानदार फैशन सेंस और बोल्ड लुक्स के लिए जानी जाती हैं। निक्की हर आउटफिट को बेहद ग्लैमरस तरीके से कैरी करती हैं। वो अपने किसी भी लुक में बोल्डनेस का तड़का लगाने का मौका नहीं छोड़ती।

और पढ़ें..

'एक प्रोड्यूसर ने मुझे होटल में...' सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने कास्टिंग काउच को लेकर सुनाया हैरान करने वाला किस्सा