KBC 17 के 8वें एपिसोड में मोहाली की निष्ठा गोयल अमिताभ बच्चन के सामने खेलीं। उन्होंने 5 लाख रुपए तक का सफर तय किया, जिसमें कई सवालों पर लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। उनकी Q&A लाइनअप में सरकार की योजनाएं, भारतीय मुद्रा नोट्स शामिल थीं।

DID YOU
KNOW
?
कौन हैं ज्ञानेश कुमार?
ज्ञानेश कुमार भारत के 26वें चुनाव आयुक्त हैं। ये 1988 केरल कैडर के रिटायर्ड प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं। 19 फरवरी 2025 को वे मुख्य चुनाव आयुक्त बने।

'कौन बनेगा करोड़पति 17' के 8वें एपिसोड में मोहाली, पंजाब की निष्ठा गोयल अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठीं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के इन्द्रप्रस्थ कॉलेज से बी.कॉम हॉनर्स की पढ़ाई कर रहीं निष्ठा KBC 17 में करोड़पति बनने के इरादे से गई थीं। लेकिन उन्हें सिर्फ 3 लाख रुपए की रकम से संतुष्ट होना पड़ा। जल्दी 5 के सवालों के जवाब देने के बाद उनके खेल की शुरुआत छठे सवाल से हुई, जो 50 हजार रुपए का था। पहले दो सवालों के सही जवाब उन्होंने फ़टाफ़ट दे दिए। लेकिन तीसरे सवाल के साथ उनका लाइफलाइन लेने का दौर शुरू हुआ और लगातार तीन सवालों पर उन्होंने तीनों लाइफलाइन (ऑडियंस पोल, 50:50 और संकेत सूचक) इस्तेमाल कर लीं।लाइफलाइन नेले के बावजूद पांचवें सवाल पर श्योर ना होने की वजह से उन्होंने गेम क्विट कर दिया, जो 5 लाख रुपए का था और यह KBC 17 का दूसरा पड़ाव होता। उनसे पूछे गए पांचों सवाल और उनके सही जवाब आप नीचे पढ़ सकते हैं...

सवाल नं. 1भारत सरकार की गोबर्धन योजना इनमें से किसे बायोगैस में परिवर्तित करने को बढ़ावा देती है?

A. धातु

B. प्लास्टिक

C. कांच

D. जैविक कचरा (सही जवाब)

सवाल नं. 2. व्यवसाय के मॉडल के सन्दर्भ में D2C का अर्थ क्या है?

A. डिजिटल टू कैश

B. डिमांड टू चैनल

C. डायरेक्ट टू कस्टमर (सही जवाब)

D. डिलीवरी टू कॉर्पोरेट

सवाल नं. 3.इनमें से किस वर्तमान भारतीय मुद्रा नोट पर एक मुग़ल स्मारक की छवि अंकित है? (ऑडियंस पोल लाइफलाइन ली।)

A. 500 (सही जवाब)

B. 200

C. 100

D. 50

सवाल नं. 4. वॉल्टर आईसैकसन की 2023 की जीवनी का विषय कौन है, जो उन्हें एक तकनीकी दूरदर्शी और एक अस्थिर नेता दोनों के रूप में चित्रित करता है? (50:50 लाइफलाइन ली।)

A. जेफ़ बेजोस

B. एलन मस्क (सही जवाब)

C. लैरी पेज

D. सत्या नडेला

सवाल नं. 5. 2025 में भारत के 26वें मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया? (संकेत सूचक लाइफलाइन ली।)

A. श्री राजीव कुमार

B. श्री विक्रम मिस्त्री

C. श्री शक्तिकांत दास

D. श्री ज्ञानेश कुमार (सही जवाब)

इन दिनों खूब चर्चा में हैं चुनाव आयोग

चुनाव आयोग के खिलाफ इन दिनों नेता प्रतिपक्ष और पूरे विपक्ष ने मोर्चा खोला हुआ है। संस्था पर वोट चोरी के आरोप लगाए गए हैं। चुनाव आयोग के राहुल गांधी तो इसे मुद्दा बनाते हुए बिहार चुनाव से ठीक पहले वहां में मतदाता अधिकार यात्रा भी निकाल रहे हैं।