पॉपुलर टीवी शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre) की पर्सनल लाइफ इन दिनों ठीक नहीं चल रही है। शाादी के 19 साल बाद शुभांगी अपने पति पीयूष पूरे से तलाक ले रही हैं।

Shubhangi Atre Divorce: पॉपुलर टीवी शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre) की पर्सनल लाइफ इन दिनों ठीक नहीं चल रही है। शाादी के 19 साल बाद शुभांगी अपने पति पीयूष पूरे से तलाक ले रही हैं। इस खबर को खुद शुभांगी ने कन्फर्म किया है। शुभांगी के मुताबिक, पति से अलग होने का फैसला उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। लेकिन हालात कुछ ऐसे बने कि अब वो दोनों अलग हो रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

काम के लिए मैं सबकुछ भूल जाती हूं :

शुभांगी अत्रे ने एक एंटरटेनमेंट पोर्टल से बातचीत में कहा- मैं जब भी अंगूरी भाभी के कैरेक्टर में होती हूं तो सब कुछ भूल जाती हूं। मुझे सिर्फ अपने काम से मतलब होता है। शुभांगी ने आगे कहा- जब मैं टीवी इंडस्ट्री में नई-नई आई थी तो मुझे अपनी पर्सनल लाइफ और काम के बीच तालमेल बिठाने में काफी दिक्कतें आईं। लेकिन समय के साथ मैंने संतुलन बनाने की कोशिक की। हालांकि कई बार इसमें बहुत कठिनाई आती है।

पति से एक साल से अलग रह रही थीं एक्ट्रेस

पति से तलाक लेने के सवाल पर शुभांगी का कहना है कि मैं अपने काम पर फोकस कर रही हूं। मैं पिछले एक साल से पति से अलग रह रही हूं। ऐसा नहीं है कि मैंने चीजों को सुधारने की कोशिश नहीं की, लेकिन बावजूद इसके हालात कुछ ऐसे बने कि चीजें नहीं ठीक हो पाईं। अब हमने अलग होने का फैसला कर लिया है। बता दें कि शुभांगी और पीयूष पूरे ने 20 साल पहले 2003 में शादी की थी।

16 साल की बेटी की मां हैं शुभांगी :

42 साल की शुभांगी अत्रे की एक बेटी भी है, जिसका नाम आशी है। आशी अब 16 साल की हो चुकी है। फिलहाल बेटी शुभांगी के साथ ही रहती है। बता दें कि शुभांगी की शादी महज 22 साल की उम्र में ही हो गई थी। शादी के तकरीबन 8 साल बाद उन्होंने बेटी आशी को जन्म दिया था। शुभांगी अत्रे को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। वे स्कूल के दिनों में नाटकों में भी हिस्सा लेती थीं।

इन सीरियल्स में काम कर चुकीं शुभांगी :

शुभांगी अत्रे ने एकता कपूर के टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी की.. से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। कसौटी जिंदगी की के बाद शुभांगी ने कई पॉपुलर सीरियलों में काम किया। उन्होंने कस्तूरी, चिड़ियाघर, हवन, करम अपना-अपना, अधूरी हमारी कहानी, दो हंसों की जोड़ा, गुलमोहर ग्रैंड, जैसी सीरियल्स में काम किया है।

ये भी देखें : 

PHOTOS: घोड़ी पर बरात लेकर निकले अनन्या पांडे के जीजू, सलमान की बहन समेत शादी में पहुंचे ये CELEBS