- Home
- Entertainment
- TV
- 22 साल की TV हसीना का कान्स में जलवा, जो गाउन पहनी उसका मेकिंग टाइम सुन लगेगा झटका, PHOTOS
22 साल की TV हसीना का कान्स में जलवा, जो गाउन पहनी उसका मेकिंग टाइम सुन लगेगा झटका, PHOTOS
Cannes 2025: फ्रांस की कान सिटी में कान्स फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। सेलेब्स एक से बढ़कर एक आउटफिट पहन कान्स के रेड कारपेट पर धूम मचा रहे हैं। टीवी एक्ट्रेस अनुष्का सेन ने भी इवेंट में जलवा बिखेरा।

22 साल की टीवी एक्ट्रेस अनुष्का सेन भी कान्स फिल्म फेस्टिवल पहुंची। उन्होंने कान्स के रेड कारपेट पर अपने लुक और अदाओं से सभी की दिल जीत लिया।
अनुष्का सेन कान्स के रेड कारपेट पर डार्क मरुन कलर की गाउन में नजर आईं। उनकी इस गाउन को तैयार करने के पीछे की कहानी जान किसी को भी झटका लग सकता हैै।
आपको बता दें कि अनुष्का सेन की ये साटन गाउन करीब 611 घंटे में बनकर तैयार हुई और इसे करीब 34 कारीगरों ने मिलकर बनाया है। उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर ये जानकारी शेयर की है।
अनुष्का सेन की मरमेड स्टाइल के प्लम ब्राइडल साटन से बने इस गाउन में बारीक कढ़ाई, शानदार बो और लॉन्ग टेल कॉम्बिनेशन देखा जा सकता हैं। उनकी गाउन में भारत-कोरिया की कारीगरी देखने मिल रही है।
अनुष्का सेन की गाउन को रेशम, सलमा सितारा, मुकेश, कुंदन और क्रिस्टल थ्रेड वर्क से तैयार किया गया। गाउन पर फूलों की बेल डिजाइन भी बनी है। साथ ही बीच-बीच मोर भी बनाए गए हैं।
कान्स के रेड कारपेट पर अनुष्का सेन ने बॉडी हगिंग फिट और फ्लेयर्स लुक गाउन पहन जलवा बिखेरा। उनके स्टाइल और लुक काफी पसंद किया जा रहा है।
अनुष्का सेन जानीमानी टीवी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने यहां मैं घर घर खेली, बाल वीर, देवों के देव..महादेव और खूब लड़ी मर्दानी-झांसी की रानी जैसे सीरियलों में काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

