बिग बॉस 16 ( Bigg Boss 16 ) फेम अब्दु रोज़िक ( Abdu Rozik ) 19 वर्षीय शारजाह लड़की से शादी करेंगे, सिंगर ने इंस्टाग्राम पर अनपी शादी की तारीख का ऐलान नहीं किया है। 

एंटरटेनमेंट डेस्क, Bigg Boss 16 fame Abdu Rozik will marry a girl from Sharjah । Bigg Boss 16 के कंटस्टेंट ताजिकिस्तान के सिंगर अब्दु रोज़िक ( Abdu Rozik ) दुल्हनिया मिल गई है । वह इसी साल 19 साल की शारजाह निवासी लड़की के साथ शादी के बंधन में बंधेंंगे। गुरुवार को अब्दु रोज़िक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर करके अपनी शादी का ऐलान किया है। पोस्ट में उस तारीख ( 7 जुलाई ) को भी हाइलाइट किया है, जब वो दूल्हा बनकर अपने प्यार को लेने पहुंचेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अब्दू रोजिक ने शेयर की अपनी सबसे बड़ी खुशी

रील में अब्दू ने ऐलान किया, "मैंने अपनी लाइफ में कभी नहीं सोचा था कि मैं इतना भाग्यशाली हूं, मुझे मेरा प्यार मिल गया है। वो भी पूरी रिस्पेक्ट के साथ, अब तमाम बाधाएं खत्म हो गई हैं । 7 जुलाई की तारीख का इंतज़ार करना मुश्किल है। ! मैं आपको शब्दों में बयां नहीं कर सकता कि मैं कितना खुश हूं।”

अब्दू ने दिखाई एंगेजमेंट रिंग

बिग बॉस 16 ( Bigg Boss 16 ) फेम अब्दु रोज़िक ( Abdu Rozik ) 19 वर्षीय शारजाह लड़की से शादी के लिए तैयार हैं। फेमस सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम पर एंगजमेंट रिंग दिखाते हुए अपनी शादी की तारीख का ऐलान किया है।


देखें अब्दू रोजिक की सोशल मीडिया पोस्ट -

View post on Instagram

फैंस ने दी अब्दू रोज़िक को बधाई

जैसे ही अब्दु ने इस तारीख का ऐलान किया है, उनकी रील कुछ ही समय में वायरल हो गई। कई नेटिज़न्स और उनके सपोर्टस ने उन्हें बधाई दी, । एक फैन ने पूछा, "बधाई हो भाई, ये लड़की कौन है।" एक दूसरे यूजर ने लिखा, "मैं आपके लिए बेहद खुश हूं। एक अन्य शख्स ने कहा कि मैं आपका फैन हूं, अपकी खुशी मुझे भी आनंदित कर रही हैं, स्माइल करते रहिए ।


ये भी पढ़ें-

Mother's Day 2024 : आखिर अपनी मां को सुपरवुमन क्यों मानती हैं अनुपमा फेम Rupali Ganguly, वजह करेगी हैरान

सोनाक्षी सिन्हा-मनीषा कोइराला की Heeramandi में 3 Big Mistake, क्या आपने की नोटिस