Bigg Boss 19 के कंटेस्टेंट आवेज़ दरबार गौहर खान के साथ वायरल वीडियो में 'चाय बना और सबको पिला' डायलॉग पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चित है और फैंस की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली हैं।

Bigg Boss 19 Awez Darbar Gauhar Khan Dance Video: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 19' से बाहर आने के बाद आवेज़ दरबार सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए हैं। उनकी एक रील जमकर वायरल हो रही है, जिसमें वे अपने छोटे भाई ज़ैद दरबार की पत्नी गौहर खान के साथ डांस करते नज़र आ रहे हैं। यह वीडियो 'बिग बॉस' के घर में नीलम गिरी और आवेज़ दरबार के बीच हुई लड़ाई के दौरान एक-दूसरे पर किए गए कमेंट्स को रीमिक्स कर बनाई गई है। लड़ाई के दौरान आवेज़ ने नीलम से कहा था, "सीधी जाकर लेफ्ट ले, चाय बना और सबको पिला।" इसे ही म्यूजिक में पिरोया गया है, जिस पर गौहर खान और आवेज़ दरबार डांस कर रहे हैं।

जेठ आवेज़ दरबार के साथ गौहर खान का डांस वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि गौहर खान ने ग्रीन कलर का सूट पहना हुआ है। वहीं आवेज़ ब्लू बैगी जींस और शर्ट में नज़र आ रहे हैं। दोनों डांस कर रहे हैं और रीमिक्स में इस्तेमाल हुए शब्दों पर एक्शन कर रहे हैं। बाद में वीडियो के एंड में दोनों एक-दूसरे को हग करते हैं।

View post on Instagram

इसे भी पढ़ें : Bigg Boss 19: सलमान खान के शो में कौन है चतुर और कौन सबसे बड़ा धोखेबाज, खुलेगी पोल

गौहर खान-आवेज़ दरबार के वीडियो पर आए ऐसे कमेंट

गौहर और आवेज़ के इस वीडियो को नीलम के फैन्स उनके अपमान के तौर पर देख रहे हैं। वे उन्हें जमकर फटकार लगा रहे हैं। खासकर आवेज़ इसकी वजह से लोगों के निशाने पर हैं। मसलन, एक यूजर ने लिखा है, "भाई इरिटेट मत कर।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "यही काम रह गया अब इसका...बिग बॉस से निकलकर।" एक यूजर ने लिखा है, "अब तू पिला सबको चाय...पागल।" एक यूजर का कमेंट है, "ये दोनों बस यही कर सकते हैं अब।" एक यूजर ने लिखा है, "ये भी इसको नीलम की वजह से ही मिल रहा है।" एक यूजर का कमेंट है, "बस कर बे इरिटेट हो रहा है।" एक यूजर का कमेंट है, "आवेज़ से अच्छी नीलम है।" एक यूजर ने लिखा, "तू दुकान खोल ले चाय की।" एक यूजर का कमेंट है, "ये क्या फ़ालतू गिरी है भाई।"

35 दिन 'बिग बॉस' के घर में रहे आवेज़ दरबार

आवेज़ दरबार दिग्गज म्यूजिशियन इस्माइल दरबार के बेटे हैं। उन्होंने 'बिग बॉस 19' की शुरुआत के पहले दिन शो में एंट्री ली थी। वे 35 दिन तक घर के अंदर रहे और फिर ऑडियंस की वोटिंग के आधार पर उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। आवेज़ दरबार पेशे से डांसर और कोरियोग्राफर हैं। वे श्यामक डाबर की डांस एकेडमी में टीचर रहे हैं। हालांकि, उन्हें पहचान सोशल मीडिया पर रील्स की वजह से मिली। खासकर टिकटॉक की वजह से वे अपने फॉलोअर्स ने ज्यादा पॉपुलर हुए।

FAQs

क्या आवेज़ दरबार इस्माइल दरबार के बेटे हैं?

जी हां, आवेज़ दरबार इस्माइल दरबार के बड़े बेटे हैं। उनके छोटे बेटे का नाम ज़ैद दरबार है। 

आवेज़ दरबार ‘बिग बॉस 19’ के घर में कितने दिन रहे?

आवेज़ दरबार ‘बिग बॉस 19’ के घर में 35 दिन रहे और फिर ऑडियंस के वोट के आधार पर उनका इविक्शन हो गया।

क्या आवेज़ दरबार शादीशुदा हैं?

नहीं, आवेज़ दरबार की अभी शादी नहीं हुई है। ख़बरों की मानें तो वे नगमा मिराजकर को डेट कर रहे हैं और जल्दी ही दोनों की शादी होगी।