Bigg Boss 19 Boring Contestants: शुरुआत के एक हफ्ते बाद दर्शकों ने कुछ कंटेस्टेंट्स को बोरिंग बताया। ऐसे में आइए देखते हैं इनकी लिस्ट। वहीं फैंस इंतजार कर रहे हैं कि ये आगे क्या नया करेंगे। 

Bigg Boss 19 Contestants: 'बिग बॉस 19' को ऑन एयर हुए एक हफ्ता हो चुका है। इस शो में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स से लेकर टीवी के पॉपुलर सेलेब्स ने हिस्सा लिया है। हालांकि, कुछ सेलेब्स इस शो में महा बोरिंग साबित हुए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इनके बारे में..

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कौन हैं बिग बॉस 19 के महा बोरिंग कंटेस्टेंट


आवेज दरबार
सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर आवेज दरबार की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हालांकि, बिग बॉस 19 के घर में वो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं। इस वजह से लोग उन्हें बोरिंग कंटेस्टेंट समझ रहे हैं।

नीलम गिरी
भोजपुरी डान्सर नीलम गिरी शो में अपना जादू नहीं बिखेर पा रही हैं। वीकेंड के वार में भी उन्हें यही बात बताई गई। ऐसे में अब देखना खास होगा कि वो आने वाले दिनों में क्या कमाल करती हैं।

ये भी पढ़ें..

Son Of Sardaar 2: महा फ्लॉप रही अजय देवगन की फिल्म, बजट का सिर्फ 36% कर पाई वसूल

नतालिया जानोजसेक
एक्ट्रेस नतालिया जानोजसेक ने शो में एंट्री लेते ही लोगों को अपना दीवाना बना लिया, लेकिन शो में वो काफी शांत रह रही हैं, जो फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है।

नगमा मिराजकर
नगमा मिराजकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हालांकि, बिग बॉस 19 में वो कुछ खास दिखाई नहीं दे रही हैं।

प्रणित मोरे
पॉपुलर कॉमेडियन प्रणित मोरे का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। लोगों को प्रणीत काफी बोरिंग दिखाई दे रहे हैं।

मृदुल तिवारी
सोशल मीडिया फेम मृदुल तिवारी की बिग बॉस 19 में एंट्री लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही है। लोगों का कहना है कि मृदुल तिवारी घर के अंदर कुछ खास नजर नहीं आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें..

लिवर सर्जरी के बाद अब दीपिका कक्कड़ को हुई यह बीमारी, जानें हेल्थ अपडेट

किन सेलेब्स ने ली है बिग बॉस 19 में एंट्री?

'बिग बॉस 19' का प्रीमियर 24 अगस्त से हो चुका है। इस सीजन में 16 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ली है, जिनमें अशनूर कौर, जीशान क्वाड्री, तान्या मित्तल, आवेज दरबार, नगमा मिराजकर, नेहल चुडासमा, अभिषेक बजाज, बसीर अली, गौरव खन्ना, नतालिया जानोसजेक, प्रणित मोरे, फरहाना भट, नीलम गिरी, मृदुल तिवारी, कुनिका सदानंद और अमाल मलिक का नाम शामिल हैं। यह शो जियो हॉटस्टार पर हर रात 9 बजे और कलर्स चैनल पर रात 10:30 बजे प्रसारित होता है।