Bigg Boss 19 के अभिषेक बजाज ने किया इन 4 फिल्मों में काम, सबकी सब हुईं सुपरफ्लॉप
'बिग बॉस 19' से एक्टर और मॉडल अभिषेक बजाज इविक्ट हो गए हैं। वे 77 दिन घर के अंदर रहे और फिर एलिमिनेशन के तहत बाहर हो गए। अभिषेक बजाज ने 4 फ्लॉप फिल्मों में काम किया और 3 फ्लॉप टीवी शो में लीड रोल में नज़र आए। यहां पढ़ें डिटेल...

अभिषेक बजाज की पहली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ़ दि ईयर 2'
2019 में अभिषेक बजाज ने 'स्टूडेंट ऑफ़ दि ईयर 2' में काम किया। पुनीत मल्होत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया, अनन्या पांडे और आदित्य सील मुख्य भूमिका में थे। अभिषेक बजाज ने अभिषेक शर्मा नाम का छोटा सा रोल निभाया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।
यह भी पढ़ें : Bigg Boss 19: कौन है वो एक्ट्रेस, जिसके लिए शादीशुदा अभिषेक बजाज बीवी को दे रहे थे धोखा?
अभिषेक बजाज की दूसरी फिल्म 'कबाड़ : द कॉइन'
अभिषेक बजाज 2021 में रिलीज हुई 'कबाड़ : द कॉइन' में सैम नाम के किरदार में दिखाई दिए थे। वरदराज स्वामी के निर्देशन वाली इस फिल्म में विवान शाह, जोया अफरोज का लीड रोल था और अतुल श्रीवास्तव और इमरान हसनी जैसे कलाकार भी दिखाई दिए थे। फिल्म डायरेक्ट OTT पर रिलीज हुई थी और फ्लॉप साबित हुई थी।
यह भी पढ़ें : OTT पर इस हफ्ते आ रहीं 10 फ़िल्में, 4 वेब सीरीज, जानिए किसे कहां, कब देखें?
अभिषेक बजाज की तीसरी फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी'
2021 में आई 'चंडीगढ़ करे आशिकी' में अभिषेक बजाज का सपोर्टिंग रोल था। वे फिल्म में संदीप कसाना उर्फ़ सैंडी के रोल में दिखे थे। फिल्म में आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर लीड रोल में थे। अभिषेक कपूर निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।
अभिषेक बजाज की चौथी फिल्म 'बबली बाउंसर'
2023 में डायरेक्ट OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज हुई इस फिल्म का डायरेक्शन मधुर भंडारकर ने किया था। फिल्म में तमन्ना भाटिया का लीड रोल था और उनके अपोजिट अभिषेक बजाज नज़र आए थे। इस फिल्म को भी दर्शकों का फीका रिस्पॉन्स मिला था।
तीन टीवी शो में अभिषेक बजाज ने किया लीड रोल
वैसे तो अभिषेक बजाज को टीवी पर सपोर्टिंग रोल में 'परवरिश : कुछ खट्टी कुछ मीठी', 'एक नंद की खुशियों की चाबी : मेरी भाभी', 'संतोषी मां', 'सिलसिला प्यार का' और 'जिंदगी के क्रॉसरोड्स' जैसे शोज में देखा गया। लेकिन तीन सीरियल्स 'दिल देके देखो' (सब टीवी), बिट्टी बिजनेस वाली (जी अनमोल) और 'जुबली टॉकीज' (सोनी एंटरटेनमेंट) में लीड रोल में भी देखा गया। बदकिस्मती से इनमें से कोई भी शो चल नहीं पाया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।