बिग बॉस 19 में कंटेस्टेंट्स अब सारी हदें पार करते नजर आ रहे हैं। घरवाले बिग बॉस को भी धमकी देने में पीछे नहीं रह रहे हैं। इसी बीच शो के अपकमिंग एपिसोड से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें कुनिका सदानंद और अमाल मलिक हाथपाई करते दिख रहे हैं। 

सलमान खान का विवादित शो वक्त के साथ और ज्यादा भयानक होता जा रहा है। घरवाले पहले तो बहसबाजी ही करते थे, लेकिन बीते वीक देखा गया कि वे हाथापाई और गाली-गलौच पर उतर आए। अब तो हद ही गई। शो से जुड़ा एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें कुनिका सदानंद और अमाल मलिक के बीच भयानक लड़ाई देखने को मिल रही है। इतना ही नहीं झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों हाथापाई पर उतर आए। ये प्रोमो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर दनादन कमेंट्स भी कर रहे हैं। इसमें ज्यादातर कुनिका की तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने अमाल को सबक सीखा दिया।

बिग बॉस 19 के घर में हुई खतरनाक लड़ाई

बिग बॉस 19 से जुड़ा एक नया प्रोमो वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को जियो हॉटस्टार के इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा- कुनिका और अमाल की जुबानी लड़ाई हो गई काफी पर्सनल, क्या घरवाले कर पाएंगे इनका इश्यू हैंडल। प्रोमो वीडियो में देख सकते हैं कि कुनिका इशारा करके बता रही है कि पहले उसने सिर से मारा। फिर अमाल कहते हैं कि ये बोल रही है उसने किया। अचानक अमाल भड़क जाते हैं और कहते हैं- आपको 2 पैसे की इज्जत देते हैं फिर भी आप सिर पर चढ़ जाती हो। कुनिका का पारा चढ़ जाता है और वे कहती- तेरी इज्जत नहीं चाहिए। खुद की इज्जत नहीं है, मुझे क्या इज्जत देगा। फिर अमाल कहते हैं- अच्छा है, 40 साल से आप ही रिटायर्ड हो। इस पर कुनिका कहती है- तू अपनी फैमिली को संभाल, तेरी फैमिली में क्या चल रहा है, तुझे अच्छी तरह पता है। अमाल कहते हैं- खुद के पास 40 साल से काम नहीं है और मुझ पर चढ़ रही है ढोल बनके। कुनिका जवाब में कहती है- इससे ज्यादा फिल्में मैंने की है, इसकी इज्जत की भूखी हूं मैं। फिर वो और ज्यादा भड़क जाती है और अमाल से कहती है- अपनी आवाज नीचे रख। इसके बाद दोनों हाथापाई करने लगते हैं तो तुरंत घरवाले बीच में आकर दोनों को अलग कर देते हैं। वीडियो पर फैन्स लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें... Bigg Boss 19: सलमान खान के शो से कौन होगा इस बार घर से बाहर, किसे मिले सबसे कम वोट?

View post on Instagram

कुनिका-अमाल के झगड़े वाले वीडियो पर क्या बोले लोग

कुनिका सदानंद और अमाल मलिक के झगड़े वाले प्रोमो पर स्नेहा पोरवाल नाम की यूजर ने लिखा- वाह कुनिका जी.. आज अमाल मलिक को रियलिटी चेक मिल गया। दीप्ति मनसूद नाम की यूजर ने लिखा- वेल डन कुनिका जी। मिशू नाम की यूजर ने लिखा- कुनिका जी ने अमाल को नींद से जगा दिया। सोहेल खान नाम के यूजर ने लिखा- कुनिका जी ने अच्छे से धो दिया अमाल को। अमीना नाम की यूजर ने लिखा- अमाल बहुत बद्तमीज है, बाहर निकालो इसे। मनीषा बी नाम की यूजर ने लिखा- गुड कुनिका जी, अमाल को सुनाना जरूरी था। रोशन नाम के यूजर ने लिखा- ये तो शेरनी है। इसी तरह अन्य ने भी कमेंट्स किए।

ये भी पढ़ें... Bigg Boss 19: घरवालों ने सारी हदें पार कर बिग बॉस को ही दे डाली धमकी, फिर जो हुआ वो..