बिग बॉस ओटीटी 2 फेम मनीषा रानी ने हाल ही में लग्जरी कार खरीदी है। वहीं कार की कीमत सुन लोगों के होश उड़ गए हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बिग बॉस ओटीटी 2 फेम मनीषा रानी ने हाल ही में अपनी पहली लग्जरी कार खरीदी है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दी है। इस वीडियो में 26 साल की मनीषा अपनी लग्जरी कार मर्सेडीज को शोऑफ करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को शेयर कर मनीषा ने कैप्शन में लिखा, 'सपने इतने दूर नहीं हैं, आखिरकार मुझे पहली कार मिल गई।' अब इस वीडियो को देखने के बाद सभी लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मनीषा ने खरीदी इतने लाख की कार

इस वीडियो में मनीषा अपनी ब्लैक मर्सिडीज कार के पास नजर आ रही हैं। वहीं बैकग्राउंड वॉइस के जरिए मनीषा कहती हैं, 'एक दिन में सपने पूरे नहीं होते, लेकिन अगर हम रोज मेहनत करते हैं तो सपना एक दिन जरूर पूरा होता है।' इसके बाद वह अपनी कार को अनवील करती हैं। वो उसमें बैठती हैं और कार ड्राइव करके वहां से निकल जाती हैं। आपको बता दें मनीषा की इस कार की कीमत करीब 50 लाख रुपए है।

View post on Instagram

अब इस वीडियो को देखने के बाद लोग मनीषा को बधाई दे रहे हैं। जहां आशिका भाटिया ने रिएक्ट करते हुए लिखा, 'बधाई हो मेरी प्यारी।' नेहा कक्कड़ ने लिखा, 'तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं।' वहीं अब्दु रोजिक ने भी रेड हार्ट इमोजी से अपनी खुशी जाहिर की है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि मनीषा के पास इतने रुपए कहां से आ रहे हैं?

कौन हैं मनीषा रानी ?

आपको बता दें बिहार की रहने वाली मनीषा एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं। उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। मनीषा को बिग बॉस ओटीटी 2 में देखा गया था। इस शो के जरिए ही उन्हें असली पहचान मिली। इसके अलावा मनीषा ने कई म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है। कुछ दिन पहले, मनीषा रानी ने मुंबई में अपना एक घर खरीदा है। मनीषा ने इसकी झलक भी फैंस को दिखाई थी।

और पढ़ें..

ऐसी कौन सी मजबूरी है SRK की Dunki से प्रभास की Salaar का क्लैश नहीं टाल सकते मेकर्स