Dussehra 2025 पर घर बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई फिल्में देख सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आप इन फिल्मों को कहां देख सकते हैं। 

2 अक्टूबर को पूरे देश में दशहरे का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर आप कई फिल्में ओटीटी पर एंजॉय कर सकते हैं, जिनमें जिसमें रावण दहन और दशहरे की झलक दिखाई गई है। साथ ही सीखने को भी बहुत कुछ मिलेगा। ऐसे में आइए इसके बारे में..

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आदिपुरुष

साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'आदिपुरुष' एक पैन-इंडिया पौराणिक एक्शन फिल्म है। यह फिल्म रामायण की कहानी पर आधारित है। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इसे आप प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें..

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: क्या आलिया भट्ट को जान्हवी ने किया रिप्लेस, क्या है सच

रा-वन

'रा.वन' एक भारतीय सुपरहीरो साइंस-फिक्शन फिल्म है, जो 2011 में रिलीज हुई थी। इसमें शाहरुख खान और करीना कपूर लीड रोल में हैं। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

रावण

साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'रावण' को मणिरत्नम ने डायरेक्ट किया था। इसमें अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन लीड रोल में थे। आप इस फिल्म को घर बैठे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

दिल्ली 6

अभिषेक बच्चन और सोनम कपूर की फिल्म 'दिल्ली 6' में भी दशहरे का खास पर्व देखने को मिलेगा। इस फिल्म को आप घर बैठे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

लवकुश

फिल्म 'लवकुश' साल 1997 में रिलीज हुई थी। इसकी कहानी रामायण पर आधारित है। खास कर लव और कुश की उत्तर कहानियों पर। इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

हनुमान

फिल्म 'हनुमान' सभी को जरूर देखनी चाहिए। यह फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी। इसमें तेजा सज्जा लीड रोल में हैं। इसे आप जी5 पर सभी भाषाओं पर देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें..

दुर्गा पंडाल में डीपनेक ब्लाउज पहन किया डांस, Big Boss कंटस्टेंट नायरा बनर्जी की लगी क्लास

द लीजेंड ऑफ हनुमान

'द लीजेंड ऑफ हनुमान' में भी दशहरे के खास सीन्स को दिखाया गया है। इस फिल्म का आप जियो+हॉटस्टार पर लुफ्त उठा सकते हैं।