कई पॉपुलर शोज के दूसरे सीजन दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आए। कम टीआरपी के चलते 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' से लेकर कई शोज फ्लॉप हो गए थे। ऐसे में आइए जानते हैं इस शोज के बारे में..

'कसौटी जिंदगी की', 'संजीवनी' जैसे कई पॉपुलर टीवी शोज का दूसरा सीजन लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया। इस वजह से कम टीआरपी के कारण इन्हें कुछ ही समय में ऑफ एयर कर दिया गया। ऐसे में आइए जानते हैं उन शोज के बारे में जिनके सीक्वल कुछ ही समय में ऑफ एयर हो गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या लंबे समय तक चल पाएगा क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 ?
साल 2025 में रिलीज हुआ शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' शुरुआती दिनों में टीआरपी की रेस में टॉप पर था, लेकिन कुछ ही दिनों में इसकी टीआरपी गिरने लगी। लोगों का कहना था कि इसकी कहानी में कुछ खास दम नहीं है। अब सवाल यह है कि गिरती टीआरपी के साथ, क्या 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' लंबे समय तक टिक पाएगा या नहीं?

कौन से शो के सीक्वल कुछ ही समय में हुए ऑफ एयर

कसौटी जिंदगी की 2
एकता कपूर ने साल 2018 में 'कसौटी जिंदगी की' का सीक्वल रिलीज किया था। पार्थ समथान, एरिका फर्नांडिस और हिना खान अभिनीत इस शो से लोगों को काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, यह लोगों पर पहले पार्ट जैसा जादू बिखेरने में असमर्थ रहा और साल 2020 में इसे बंद कर दिया गया।

संजीवनी
2019 में लॉन्च हुए शो 'संजीवनी 2' में सुरभि चंदना, नमित खन्ना, गुरदीप कोहली, गौरव चोपड़ा और मोहनीश बहल जैसे सेलेब्स थे। इस शो के ऑनएयर होने का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन यह शो लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया था। दर्शकों को इसमें संजीवनी का सार नहीं मिला, और नतीजतन, यह कुछ ही महीनों में बंद हो गया।

ये भी पढ़ें..

The Bengal Files Trailer: हंगामे के बीच रिलीज हुआ ट्रेलर, जानें इसे देखकर क्या बोले लोग ?

मन की आवाज प्रतिज्ञा 2
अरहान बहल और पूजा गौर अभिनीत शो 'मन की आवाज प्रतिज्ञा' पहले सबसे पॉपुलर टीवी शोज में से एक था। फिर मेकर्स ने साल 2021 में इसके दूसरे सीजन को लॉन्च किया। हालांकि, यह दोबारा दर्शकों को आकर्षित करने में फेल रहा और कम टीआरपी के कारण इसे जल्द ही बंद कर दिया गया।

खिचड़ी 2
खिचड़ी 2 का प्रीमियर 2018 में हुआ था। हालांकि, जनता पहले की तरह इससे जुड़ नहीं पाई और फिर कम टीआरपी की वजह से इस शो को बीच में ही बंद कर दिया गया।

सीआईडी 2
सीआईडी ने साल 2024 में अपने दूसरे सीजन के साथ कमबैक किया था। इसमें पार्थ समथान लीड रोल में नजर आए थे। हालांकि, लोगों ने उन्हें कुछ खास पसंद नहीं किया।इस वजह से शिवाजी साटम की शो में वापसी की गई, लेकिन तब भी इसे लोगों ने कुछ खास पसंद नहीं किया था।