Dipika Kakar Second Stage Liver Cancer: दीपिका कक्कड़ को सेकंड स्टेज लीवर कैंसर है। उन्होंने खुद अपनी बीमारी की जानकारी ही और फैन्स से दुआ करने की मांग की। टीवी सेलेब्स ने भी उनका हौसला बढ़ाया।

Dipika Kakar Diagnosed Second Stage Liver Cancer: टीवी की सिमर के नाम से फेमस दीपिका कक्कड़ को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि उनके लीवर में ट्यूमर है, जो करीब टेनिस बॉल के साइज का है, जिसे जल्दी ही सर्जरी कर निकाल दिया जाएगा। हालांकि, अब जो खबर सामने आ ही हैं, वो काफी चौंकाने वाली है। डॉक्टरों ने बताया है कि दीपिका को सेकंड स्टेज लीवर कैंसर है। दीपिका ने खुद इंस्टाग्राम के जरिए कैंसर होने की जानकारी शेयर की। दीपिका के कैंसर होने की खबर सामने आते ही टीवी सेलेब्स ने उनका हौसला बढ़ाया और उनके लिए दुआएं मांगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दीपिका कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट

दीपिका कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए कैंसर और मुश्किल दौर के बारे में बताया। उन्होंने फैंस से दुआ करने की अपील की और कहा कि वह जल्द बीमारी से लड़कर निकलेंगी। उन्होंने पोस्ट में लिखा- जैसा कि आप सभी जानते हैं कि पिछले कुछ हफ्ते हमारे लिए बहुत मुश्किल और दर्द से भरे रहे हैं। पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द हो रहा था तो इसे दिखाने अस्पताल गए। फिर पता चला कि लीवर में टेनिस बॉल के साइज का एक ट्यूमर है। इसकी जांच भी की गई। अब पता चला है कि यह सेकेंड स्टेज मैलिग्नेंट यानी कैंसर है। हमने बहुत मुश्किल वक्त देखा है। मैं पॉजिटिव हूं और पूरी हिम्मत के साथ इसका सामना करने के लिए तैयार हूं। इंशाअल्लाह मैं जल्द ठीक होकर इससे निकलूंगी। मेरी पूरी फैमिली मेरे साथ है। आप सभी का प्यार और ढेर सारी दुआएं भी हैं। प्लीज मेरे लिए दुआ करना। दीपिका।

View post on Instagram

टीवी सेलेब्स ने बढ़ाया दीपिका कक्कड़ का हौसला

जैसे ही ये खबर सामने आई कि दीपिका कक्कड़ को लीवर कैंसर है तो टीवी सेलेब्स ने उनका हौसला बढ़ाया। सेलेब्स लगातार दीपिका की पोस्ट पर कमेंट्स कर रहे हैं। गौरव खन्ना ने लिखा- दीपिका, मजबूत बनी रहो। हम सबकी दुआओं में तुम्हारे लिए प्रार्थना है। तुम निश्चित रूप से इसे हरा दोगी। कभी उम्मीद मत हारना। राजीव अदातिया ने कहा- हमेशा तुम्हारे साथ दीपिका, तुम एक मजबूत लड़की और लड़ाकू हो! तुम ठीक हो जाओगी! तुम्हें ढेर सारा प्यार और ताकत भेज रहा हूं। गौहर खान ने कहा- मेरी सारी दुआएं दीपिका के लिए। अल्लाह आपको स्वस्थ करें। और आपको एक लंबी जिंदगी दें, आमीन। बिग बॉस मराठी 1 विनर मेघा धाडे ने कहा- दीपी कुछ नहीं होगा तुम्हें, मैं बस इतना जानती हूं कि तुम बहुत अच्छी हो और अच्छे लोगों की भगवान परीक्षा लेते हैं, पर उनका कुछ बुरा नहीं हो सकता। हम सभी आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं, बप्पा आपको आशीर्वाद दें। जल्दी से ठीक होगी तुम, घबराना नहीं बिल्कुल.. हम तुमसे प्यार करते हैं। अविका गोर ने कहा- आपके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं दीदी। इसी तरह अन्य सेलेब्स ने भी दीपिका के लिए प्रार्थना की और उनका हौसला बढ़ाया।

दीपिका कक्कड़ के पेट में दर्द

दीपिका कक्कड़ के पेट में काफी दिनों से दर्द था और वे तकलीफ में थी। इसकी जानकारी उनके पति शोएब इब्राहिम ने अपने यूट्यूब चैनल के जरिए दी थी। उन्होंने बताया था कि दीपिका के पेट में काफी दिनों से दर्द था। फैमिली डॉक्टर को भी दिखाया था। उन्होंने कुछ टेस्ट करवाएं थे। सीटी स्कैन में पता चला था कि दीपिका के लीवर में ट्यूमर है, जिसका साइज एक टेनिस बॉल के बराबर है। आपको बता दें कि दीपिका की सर्जरी होनी थी, लेकिन बुखार और फ्लू के कारण नहीं हो पाई थी।