Dayaben Aka Disha Vakani At Lalbaugcha Raja: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दयाबेन के रूप में मशहूर दिशा वाकाणी हाल ही में मुंबई के लालबागचा राजा गणपति मंदिर गईं। मास्क और पारंपरिक वेशभूषा में, उन्होंने गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया।

Taarak Mehta Fame Disha Vakani Viral Video: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का रोल निभाकर मशहूर हुईं दिशा वाकाणी हाल ही में मुंबई के फेमस लालबाग़ के राजा के दरबार में पहुंचीं। दिशा ने गणपति बप्पा का दर्शन, पूजन-अर्चन कर उनका आशीर्वाद लिया और फिर वहां से रवाना हो गईं। खास बात यह है कि इस दौरान उन्होंने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था। इसकी वजह से वहां मौजूद ज्यादातर लोग उन्हें पहचान नहीं सके। दिशा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उनके फैन्स अपनी चहेती एक्ट्रेस को लंबे समय बाद यूं पब्लिकली देख एक्साइटेड हो रहे हैं। वहीं कई लोग एटीट्यूड दिखाने के लिए उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। 

वायरल हो रहा दिशा वाकाणी का वीडियो

पैपराजी पेज विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर दिशा वाकाणी का वीडियो शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है, "दिशा वाकाणी ने लालबाग़ के राजा' का आशीर्वाद लिया।" वीडियो में दिशा को पारंपरिक परिधान में मंदिर की ओर बढ़ते देखा जा सकता है। उन्होंने लाल साड़ी और हरा ब्लाउज पहना हुआ है। उनके चेहरे पर मास्क है और वे भीड़ के बीच चल रही हैं। पैपराजी ने इस दौरान दिशा को मास्क निकालने को कहा। लेकिन उन्होंने साफ़ मना कर दिया।

इसे भी पढ़ें : TMKOC की सिंपल कौल कौन हैं, 15 साल बाद टूटी जिनकी शादी? 'तारक मेहता...' में क्या था उनका रोल

View post on Instagram

दिशा के वायरल वीडियो पर आए ऐसे कमेंट

वायरल वीडियो में दिशा जिस तरह से अपने आसपास के लोगों को नज़रअंदाज़ कर रही हैं, वह लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। वे इसके लिए उन्हें फटकार लगा रहे हैं। मसलन, एक इंटरनेट यूजर ने वीडियो के कमेंट बॉक्स में लिखा है,"उन्हें अकेला छोड़ दो। वे उन लोगों को एटीट्यूड दिखा रही हैं, जो उन्हें बेहद प्यार करते हैं। इसलिए सम्मानपूर्वक उन्हें नज़रअंदाज़ करें।" एक यूजर ने लिखा है, "उन्हें अकेला छोड़ दो। वे अब कुछ नहीं हैं। उन्हें आम लोगों की तरह ट्रीट करो। वे एटीट्यूड की दुकान हैं।" एक यूजर ने दिशा के लुक पर सवाल उठाते हुए लिखा है, "ये कितनी बुड्ढी हो गई है?"

9 साल 'तारक मेहता...' की एक्ट्रेस रहीं दिशा वाकाणी

दिशा बाकाणी ने 2008 में जेठालाल (दिलीप जोशी) की पत्नी के किरदार से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में एंट्री ली थी। 2019 में प्रेग्नेंसी के समय उन्होंने शो से लीव ली और फिर कभी इसमें वापसी नहीं की। 7 साल से उनके फैन्स शो में उनके लौटने का इंतज़ार कर रहे हैं।