दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया इस समय यूरोप में हैं। हालांकि, यहां पर उनके साथ लूटपाट हो गई है। यहां तक कि उनके पासपोर्टभी चोरी हो गए हैं। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी के पॉपुलर कपल दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया अपने वेडिंग एनिवर्सरी के खास मौके पर यूरोप ट्रिप पर निकल गए हैं। कपल अक्सर सोशल मीडिया के जरिए इस ट्रीप की खूबसूरत झलकियां फैंस के साथ शेयर करता रहता है। हालांकि, अब उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि फ्लोरेंस में सारा समान चोरी हो गया, जिसकी कीमत 10 लाख रुपए थी। इसके साथ ही उनका पासपोर्ट और पर्स भी चोरी हो गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐसे हुई विवेक के साथ लूटपाट

विवेक ने कहा है, 'इस जर्नी में सब कुछ शानदार रहा। हम कल फ्लोरेंस पहुंचे और हमने यहां पर एक दिन के लिए रहने का प्लान बनाया। हम जिस प्रॉपर्टी में रुकने वाले थे. उसे देखने गए और हमने अपना सारा सामान बाहर खड़ी कार में छोड़ दिया, लेकिन जब जब हम अपना सामान लेने वापस लौटे तो हम शॉक हो गए। हमारी कार टूट गई थी और हमारा पासपोर्ट, पर्स, पैसे, खरीदारी वाले सारे सामान और यहां तक कि हमारे सभी कीमती सामान गायब थे। हालांकि, उन्होंने कुछ पुराने कपड़े और खाने का सामान छोड़ दिया था।'

विवेक ने किया यह खुलासा

इसके साथ ही विवेक ने खुलासा करते हुए कहा कि फ्लोरेंस में लोकल पुलिस से उन्हें कोई मदद नहीं मिली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उस इलाके में सीसीटीवी कैमरे न होने के कारण वे उनकी मदद नहीं कर सकते। इसके बाद जब उन्होंने इंडियन एंबेसी से मदद लेने की कोशिश की, तो वो बंद हो चुका था। विवेक ने आगे कहा, 'भारत वापस आने के लिए हमें टेम्प्ररी पासपोर्ट और एंबेसी से मदद की सख्त जरूरत है, क्योंकि हमारे पास कुछ भी नहीं है।'

आपको बता दें दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने ये है मोहब्बतें के को-एक्टर विवेक दहिया से 8 जुलाई 2016 को भोपाल में शादी की थी।

और पढ़ें..

प्लीज अल्लाह.. ब्रेस्ट कैंसर के दर्द से तड़प रही हिना खान के छलके आंसू, की ऐसी गुजारिश