संजीदा शेख की कुछ फोटोज वायरल हो रही हैं, जिसे देखने के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि वो एक बड़े और पॉपुलर बॉलीवुड एक्टर को डेट कर रही हैं। हालांकि संजीदा ने अब तक इस बारे में किसी भी तरह से रिएक्ट नहीं किया है। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस संजीदा शेख ने 2022 में एक्टर आमिर अली से तलाक लिया था। इस बात को संजीदा ने खुद फैंस को बताया था, जिसे सुनने के बाद उनके फैंस हैरान रह गए थे। दोनों को अलग हुए 1 साल हो गया है और संजीदा भी अपनी लाइफ में काफी आगे बढ़ गई हैं। अफवाहों के मुताबिक, संजीदा को अब दोबारा प्यार मिल गया है और वो इन दिनों बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर डेट भी कर रही हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हर्षवर्धन राणे को डेट कर रही हैं संजीदा शेख?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दिनों संजीदा फिल्म 'सनम तेरी कसम' के एक्टर हर्षवर्धन राणे को डेट कर रही हैं। वहीं उनकी एक फोटो भी काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो दोनों एक-दूसरे के काफी करीब नजर आ रहे हैं।

View post on Instagram

इसके अलावा संजीदा शेख पिछले महीने यानी जून में अपनी बेटी अयारा के साथ वेकेशन पर गई थीं। इस दौरान उन्होंने कई फोटोज और वीडियोज भी शेयर की थीं। वहीं हर्षवर्धन ने भी उसी जगह की फोटोज को पोस्ट किया था। इन फोटोज का बैकग्राउंड एकदम एक जैसा है। इन फोटोज को देखने के बाद फैंस कयास लगाने लगे कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और एक साथ ही वेकेशन पर भी गए थे। हालांकि अभी तक हर्षवर्धन और संजीदा शेख किसी भी ने इन खबरों पर रिएक्ट नहीं किया है।

View post on Instagram

शादी के 9 साल बाद संजीदा शेख ने लिया था तलाक

हर्षवर्धन राणे के साथ पहले भी कई बार संजीदा शेख का नाम जुड़ चुका है। संजीदा की पहली शादी 9 साल तक चली थी। दोनों टेलिविजन इंडस्ट्री की खूबसूरत जोड़ियों में से एक हुआ करते थे, लेकिन दोनों ने के अलग होने के पीछे की क्या वजह रही, यह तो अभी तक साफ नहीं हुई है।

और पढ़ें..

धर्मेंद्र के साथ एक घर में क्यों नहीं रहती हैं हेमा मालिनी? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, कह दी यह बात