- Home
- Entertainment
- TV
- Janmashtami 2025: श्रीकृष्ण बनकर इन 7 एक्टर ने खूब छापे नोट, जानिए किसे मिली सबसे मोटी रकम?
Janmashtami 2025: श्रीकृष्ण बनकर इन 7 एक्टर ने खूब छापे नोट, जानिए किसे मिली सबसे मोटी रकम?
Highest Paid Krishna Actor: दुनियाभर में कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मन रही है। टीवी पर कई एक्टर्स ने कृष्ण की भूमिका निभाकर लोकप्रियता हासिल की है। हम आपको बता रहे हैं टीवी पर कृष्ण के रोल के लिए सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स के बारे में...

7.नितीश भारद्वाज
नितीश भारद्वाज ने बी. आर. चोपड़ा के शो 'महाभारत' में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाई थी। यह शो 1988 में टेलीकास्ट हुआ था। बताया जाता है कि बी. आर. चोपड़ा ने शो के सभी एक्टर को बराबर फीस दी थी, जो 3000 रुपए प्रति एपिसोड थी। यानी नितीश भारद्वाज को भी इस शो के हर एपिसोड (जिनमें वे नज़र आए) के लिए 3000 रुपए मिले थे।
6.स्वप्निल जोशी
रामानंद सागर के पौराणिक शो 'कृष्णा' में भगवान कृष्ण की किशोरावस्था का रोल स्वप्निल जोशी ने इतनी शिद्दत से निभाया था कि लोग उनके दीवाने हो गए थे। लोग कृष्ण के रूप में उनकी पूजा तक करने लगे थे। रिपोर्ट्स की मानें तो इस रोल के लिए 8.5 हजार रुपए प्रति एपिसोड का मेहनताना मिला था।
5. सर्वदमन डी. बनर्जी
1993 से 1999 के बीच सर्वदमन डी. बनर्जी ने रामानंद सागर के शो 'कृष्णा' में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाई थी। बताया जाता है कि इस किरदार के लिए उनकी हर एपिसोड की फीस लगभग 10 हजार रुपए थी।
4.धृति भाटिया
अगर किसी से पूछा जाए कि टीवी के सबसे क्यूट कृष्ण कौन है तो यकीनन ज्यादातर लोगों की जुबान पर धृति भाटिया का नाम आएगा। 2008 में टेलीकास्ट हुए शो 'जय श्री कृष्ण' में उन्होंने भगवान कृष्ण का बचपन जिया था। रिपोर्ट्स की मानें तो इस रोल के लिए उन्हें 20-30 हजार रुपए प्रति एपिसोड मिले थे।
3. सुमेध मुद्गलकर
सुमेध मुद्गलकर ने जब टीवी शो 'राधाकृष्ण' सीरियल में भगवान कृष्ण का रोल निभाया तो वे रातोंरात पॉपुलर हो गए। 2018 में टेलीकास्ट हुए इस शो में कृष्ण बनने के लिए सुमेध ने तकरीबन 65 हजार रुपए प्रति एपिसोड का मेहनताना लिया था।
2.सौरभ पांडे
2015 में टेलीकास्ट हुए टीवी शो 'सूर्यपुत्र कर्ण' में भगवान कृष्ण का रोल सौरभ पांडे ने निभाया है। वे इस रोल के लिए टीवी पर सबसे ज्यादा फीस लेने वाले दूसरे एक्टर हैं। बताया जाता है कि इस रोल के लिए उन्हें प्रति एपिसोड 1.50 लाख रुपए मेहनताने के तौर पर मिले थे।
1. सौरभ राज जैन
सौरभ राज जैन ने 2013 से 2014 के बीच टेलीकास्ट हुए पौराणिक शो 'महाभारत' में भगवान कृष्ण का किरदार निभाया था। रिपोर्ट्स की मानें तो इस रोल के लिए प्रति एपिसोड लगभग 2.50 लाख रुपए का मेहनताना मिला था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।