सार
kapil sharma controversy sunil grover fight rajiv thakur statement : राजीव ठाकुर ने कपिल शर्मा के टेंशन और को- एक्टर के साथ विवाद के बारे में बात की है। सुनील ग्रोवर के साथ कपिल की लड़ाई की वजह से उन्हें इस शो से दूर जाना पड़ा था। वे वर्षों बाद द ग्रेट इंडियन कपिल शो में फिर से आए। कॉमेडियन राजीव ठाकुर अपने को-एक्टर कपिल शर्मा का बचाव किया है। शो के होस्ट पर अहंकार के आरोप लगते रहे हैं, सुनील ग्रोवर के साथ उनके झगड़े के बाद कपिल को ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।
द ग्रेट इंडियन कपिल शो में कपिल के को- एक्टर राजीव ने कपिल के टफ साइड पर रिएक्ट किया है। इसके लिए उन्होंने कपिल पर हमेशा बेहद दवाब होने की बात कही है। उन्होंने कपिल के कथित अहंकार की बातों को सिरे से नकार दिया है राजीव ने कहा कि उनपर हमेशा बेहतर करने का दवाब होता है। इसके बाद भी वो हमेशा प्रोफेशनल बने रहते हैं। ठाकुर ने कहा कि “वह बहुत दबाव में है और लोग इसे नहीं समझते हैं। 2 से 2.5 घंटे लंबी स्क्रिप्ट कौन याद कर सकता है ? लेकिन वह कभी भी लड़खड़ाये नहीं, एक बार भी नहीं। वह अपनी हर एंट्री में एक पंच ऐड करते है। इसके अलावा वे स्टेड पर मेहमानों का वेलकम करते हैं। उन्हें कंफर्टेबल महसूस कराते हैं। शो पर काम करने के लिए चैनल की क्रिएटिव टीम के साथ बैठना होता है। इसके अलावा हर एक्टर के ईगो का भी उन्हे ख्याल रखना होता है।
राजीव ने कपिल और सुनील ग्रोवर के बीच की लड़ाई पर कहा, “कौन नहीं लड़ता? यदि उनकी लड़ाई इतनी गंभीर थी, तो वे आज भी एक साथ कैसे मिल-जुलकर शूटिंग कर रहे हैं ? पैसा आपको एक साथ काम करने पर मजबूर कर सकता है, लेकिन अगर आप सेट पर माहौल देखेंगे, तो आप देखेंगे कि वे वास्तव में एक-दूसरे की कंपनी का आनंद लेते हैं। शूटिंग के बाद भी वे साथ बैठते हैं।