MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • गोविंदा का वो भांजा, जिसके पास कपड़े-जूते रखने अलग से फ्लैट, नेटवर्थ जान उड़ेंगे होश

गोविंदा का वो भांजा, जिसके पास कपड़े-जूते रखने अलग से फ्लैट, नेटवर्थ जान उड़ेंगे होश

Krushna Abhishek Birthday: कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक 42 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 1983 में मुंबई में हुआ था। कृष्णा अपने कॉमिक टाइमिंग के लिए फेमस हैं। जन्मदिन पर गोविंदा के भांजे की लाइफस्टाइल और संपत्ति के बारे में बता रहे हैं।

2 Min read
Rakhee Jhawar
Published : May 30 2025, 09:25 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : instagram

गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक 42 साल के हो गए हैं। कृष्णा टीवी के कई कॉमेडी शोज का हिस्सा रहे हैं। उन्हें द कपिल शर्मा शो से सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली।

28
Image Credit : instagram

कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते है। मुंबई में उनका आलीशान फ्लैट हैं। उन्होंने इस फ्लैट को बहुत ही शानदार तरीके से सजाया। बताया जाता है कि टॉयलेट में रखने वाले पेपर अमेरिका से मंगवाए गए हैं।

Related Articles

Related image1
बॉलीवुड की 7 सबसे कमाऊ हॉरर मूवीज, एक फिल्म ने की बजट से 8 गुना ज्यादा कमाई
Related image2
कौन है इकलौता बॉलीवुड हीरो, जिसने वर्ल्डवाइड BO पर कमाए 9000Cr, पछाड़ा सलमान-आमिर-SRK को
38
Image Credit : instagram

कृष्णा अभिषेक ने अर्चना पूरन सिंह के यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें डिजाइनर कपड़े और स्टाइलिश जूते पहनने का काफी शौक है। उनके पास ढेरों कपड़े और जूते हैं।

48
Image Credit : instagram

कृष्णा अभिषेक ने इंटरव्यू में इस बात का भी खुलासा किया था कि उन्होंने अपने कपड़े और जूते रखने के लिए मुंबई में एक 3बीएचके फ्लैट खरीदा है।

58
Image Credit : instagram

बात कृष्णा अभिषेक की संपत्ति की करें तो वे 40 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक है। वे हर महीने 36 लाख रुपए की कमाई करते हैं। वहीं, उनकी सालाना इनकम 4 करोड़ है।

68
Image Credit : instagram

कृष्णा अभिषेक का जुहू में एक फ्लैट और अंधेरी में ओबेरॉय स्प्रिंग्स कॉम्प्लेक्स में एक शानदार अपार्टमेंट है। इसके अलावा लोनावला में उनका 3000 वर्ग फीट का बंगला है। अलीबाग में उनका एक फार्महाउस है, जो पांच एकड़ में फैला है।

78
Image Credit : instagram

कृष्णा अभिषेक सिर्फ एक्टिंग से ही कमाई नहीं करते बल्कि उन्होंने होटल और प्रोडक्शन हाउस में निवेश कर रखा है। इसके अलावा वे सोशल मीडिया पोस्ट पर शेयर कर भी तगड़ी कमाई करते हैं।

88
Image Credit : instagram

कृष्णा अभिषेक के पास शानदार कार कलेक्शन भी है। उनके पास मर्सिडीज-बेंज सीएलए 200,ऑडी क्यू5 और ऑडी ए3 कैब्रियोलेट, रेंज रोवर इवोक और वोल्वो एक्ससी90 एसयूवी जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं। उनके पास डीसी द्वारा डिजाइन की गई 5.5 करोड़ की वैनिटी वैन भी है।

About the Author

RJ
Rakhee Jhawar
राखी झवर। मीडिया जगत में 30 साल का अनुभव। 1995 से पत्रकारिता की शुरुआत की। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं, यहां पर मनोरंजन बीट पर काम कर रही हैं। इससे पहले राखी देशबुंध, दैनिक सांध्य प्रकाश, दैनिक अग्निबाण, नवभारत समाचार पत्र, दैनिक भास्कर समाचार पत्र, पीपुल्स समाचार पत्र, स्टार समाचर पत्र, दैनिक भास्कर डिजीटल में काम कर चुकी हैं। कला और संस्कृति के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अनुभव।
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
नवीनतम मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved