MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • Panchayat की वो एक्ट्रेस है, जिसे प्यार से कालू कहकर बुलाते हैं लोग!

Panchayat की वो एक्ट्रेस है, जिसे प्यार से कालू कहकर बुलाते हैं लोग!

TVF की पॉपुलर वेब सीरीज 'पंचायत' के वैसे तो सभी किरदार उनके नाम से मशहूर हो चुके हैं। लेकिन इनमें से कई एक्टर ऐसे हैं, जिनके असली नाम लोग नहीं जानते होंगे। इससे भी दिलचस्प है इनमें से एक एक्ट्रेस का निकनेम। वो एक्ट्रेस, जिसे उसके दोस्त कालू कहते हैं.

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Jul 16 2025, 11:10 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : Social Media

वो एक्ट्रेस, जिसके असली नाम के अलावा दो निकनेम

हम बात कर रहे हैं सुनीता राजवर की। वही सुनीता राजवर, जिन्हें 'पंचायत' वेब सीरीज में लोग क्रांति के रोल में देख चुके हैं और जो अब फुलेरा गांव की नई प्रधान बन चुकी है। उनकी मानें तो उनके दो अलग-अलग निकनेम हैं।

28
Image Credit : Social Media

सुनीता राजवर को अलग-अलग नाम से बुलाते हैं उनके घर वाले और दोस्त

सुनीता राजवर ने कुछ साल पहले द लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उनके घर वाले उन्हें अलग नाम से बुलाते हैं और दोस्तों के लिए उनका निकनेम कुछ और है।

38
Image Credit : Social Media

सुनीता राजवर के आखिर क्या हैं दो निकनेम

सुनीता राजवर ने बताया था कि उनके घरवाले उन्हें प्यार से गीता कहकर बुलाते हैं। वहीं, उनके दोस्तों को जब उन्हें बुलाना होता है तो वे उन्हें कालू कहकर बुलाते हैं।

48
Image Credit : Social Media

कौन हैं पंचायत की क्रांति सुनीता राजवर

सुनीता राजवर ना केवल वेबसीरीज यानी OTT, बल्कि फिल्मों, टीवी शोज और स्टेज की एक्ट्रेस भी हैं। उन्होंने दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा से ग्रैजुएशन किया है।

58
Image Credit : Social Media

कहां की रहने वाली हैं सुनीता राजवर

सुनीता राजवर का जन्म उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ था। लेकिन उनका पालन-पोषण उत्तराखंड के हलद्वानी में हुआ है। उन्होंने हलद्वानी के निर्मला कॉन्वेंट स्कूल और नैनीताल की कुमायूं यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है।

68
Image Credit : Social Media

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कब से हैं सुनीता राजवर?

सुनीता राजवर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 2001 से काम कर रही हैं। उन्होंने बॉलीवुड में 'मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं', 'एक चालीस की लास्ट लोकल', 'केदारनाथ' और 'स्त्री 2' जैसी फिल्मों में काम किया है।

78
Image Credit : Social Media

सुनीता रजवार को किस शो से मिली पहचान?

सुनीता राजवर को पहचान TVF की पॉपुलर सीरीज 'गुल्लक' से मिली। इस सीरीज में बिट्टू के मम्मी के उनके किरदार ने दर्शकों का खूब एंटरटेनमेंट किया।

88
Image Credit : Social Media

पंचायत से कब से जुड़ीं सुनीता राजवर?

सुनीता राजवर पंचायत के पहले सीजन में नहीं थीं। उन्होंने दूसरे सीजन से मंजू देवी (नीना गुप्ता) की प्रतिद्वंद्वी क्रांति देवी के रोल में एंट्री ली और चौथे सीजन तक दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। अब वे इस सीरीज के पांचवें सीजन का इंतज़ार कर रही हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
टीवी समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
OTT पर धमाल मचा रही क्रिकेट पर बनी ये 5 फिल्म, एक फोड़ चुकी है BOX OFFICE
Recommended image2
The 50 Contestants Age: कितनी है इन 8 कंटेस्टेंट की असली उम्र, सबसे बड़ा कौन?
Recommended image3
Kritika Kamra और Gaurav Kapur इस तारीख को लेंगे फेरे, गेस्ट लिस्ट तैयार
Recommended image4
The 50 में बड़ा ट्विस्ट: आउट हुए 2 कंटेस्टेंट की होगी धमाकेदार वापसी, घर में मचेगा बवाल
Recommended image5
New Movies On OTT: वैलेंटाइन वीक में रिलीज हो रहीं ये 5 ब्लॉकबस्टर फ़िल्में, जानिए कब-कहां देखें?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved