Ramanand Sagar son Prem Sagar Dies: टीवी का सबसे पॉपुलर धारावाहिक रामायण बनाने वाले रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का निधन हो गया है। उनके निधन पर रामायण के राम-लक्ष्मण यानी अरुण गोविल-सुनील लहरी से सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर शोक जताया है। 

Ramayan Ram-Laxman Pay Tribute To Prem Sagar: रामायण सीरियल बनाने वाले रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का रविवार को निधन हो गया। वे 84 साल के थे। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। मु्ंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। इलाज के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके जाने से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। वहीं, रामायण के राम-लक्ष्मण यानी अरुण गोविल और सुनील लहरी ने प्रेम सागर के निधन पर शोक जताया और श्रद्धांजलि दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रामायण के 'राम' ने दी प्रेम सागर का श्रद्धांजलि

रामायण सीरियल में राम का रोल करने वाले अरुण गोविल को प्रेम सागर के निधन की खबर सुनकर झटका लगा। उन्होंने शोक जताते हुए इंस्टाग्राम पर सागर जी की फोटो शेयर कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा- रामायण टीवी सीरियल को एक खास रूप देकर इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से घर-घर तक भगवान श्रीराम की मर्यादा और आदर्श को पहुंचाने वाले स्व.रामानंद सागर जी के सुपुत्र और प्रसिद्ध फिल्ममेकर प्रेम सागर जी के निधन की खबर सुनकर अत्यंत दुख हुआ। भगवान श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में जगह दें और परिवारजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे। ओम शांति। वहीं, लक्ष्मण का रोल करने वाले सुनील लहरी भी प्रेम सागर के निधन से काफी दुखी हैं। उन्होंने भी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर दुख जताया। उन्होंने लिखा- ये बहुत ही दुखद समाचार है कि रामानंद सागर जी के पुत्र प्रेम सागर का निधन हो गया है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और घरवालों को इस दुख से उभरने की शक्ति प्रदान करें।

View post on Instagram

ये भी पढ़ें... प्रेम सागर कौन थे? जानिए कौन-से हैं वो टीवी शो और फिल्में, जिनके लिए हमेशा आएंगे याद

प्रेम सागर ने बनाएं थे की शानदार सीरियल्स और फिल्में

प्रेम सागर ने फोटोग्राफी और सिनेमेट्रोग्राफी की पढ़ाई पूरी करने के बाद पिता रामानंद सागर की कंपनी सागर आर्ट्स ज्वाइन की थी। उन्होंने पिता द्वारा बनाई कई फिल्मों में बतौर सिनेमेट्रोग्राफर काम किया था। उन्होंने धर्मेंद्र और माला सिन्हा की फिल्म आंखें, जो 1968 में आई थी, में फोटोग्राफर के तौर पर काम किया था। फिल्म ललकार जो 1972 में आई थी, इसका टेक्निकल डिपार्टमेंट भी संभाला था। इस मूवी में राजेंद्र कुमार, धर्मेंद्र और माला सिन्हा लीड रोल में थे। उन्होंने टीवी सीरियलों का भी निर्माण किया था। उन्होंने फेमस सीरियल अलिफ लैला को अपने आनंद सागर और मोती सागर के साथ मिलकर बनाया था। इसके अलावा उन्होंने काकभुशुण्डी रामायण और कामधेनु गौमाता जैसे सीरियलों का भी निर्माण किया था।