Ramayan Sita Dipika Chikhlia. दीपिका चिखलिया ने हाल में एक इंटरव्यू में शॉकिंग खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वे राम तेरी गंगा मैली में मंदाकिनी वाला रोल करना चाहती थी, लेकिन रिजेक्ट कर दी गई। जब उन्होंने फिल्म देखी तो उनके होस उड़ गए थे। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. रामानंद सागर (Ramanand Sagar) की रामायण (Ramayan) में सीता का रोल करने वाली दीपिका चिखलिया ( Dipika Chikhlia) ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। दीपिका ने एक ऐसा खुलासा किया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। दीपिका ने बताया कि वे राज कपूर की फिल्म राम तेरी गंगा मैली में मंदाकिनी वाला रोल करना चाहती थी। इस रोल के लिए वे राज कपूर से मिली थी लेकिन वे रिजेक्ट हो गई थी। वे अपने इस रिजेक्शन को वरदान मानती है क्योंकि जब उन्होंने यह फिल्म देखी और मंदाकिनी का रोल देखा तो वे शॉक्ड रह गईं थीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या बताया दीपिका चिखलिया ने इंटरव्यू में 

दीपिका चिखलिया ने अपने नए इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने राम तेरी गंगा मैली में लीड रोल निभाने के लिए राज कपूर से संपर्क किया था। उन दिनों उन्हें साइड रोल मिल रहे थे और इससे वे खुश नहीं थीं। वे छोटी फिल्में कर रही थीं और कुछ बड़ा करना चाहती थीं। उन्होंने कहा कि उनका मन कर रहा था कि वह इंडस्ट्री छोड़ दें, हालांकि, वह राज कपूर के संपर्क में आने में कामयाब रहीं। राज कपूर तब राम तेरी गंगा मैली के लिए नए चेहरे की तलाश में थे। जब वे मिले तो राज कपूर ने उनसे उनकी उम्र के बारे में पूछा। वे सिर्फ 17 साल की थीं और इसलिए उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया।

राम तेरी गंगा मैली देखने के बाद चौंक गईं दीपिका चिखलिया

इंटरव्यू में दीपिका चिखलिया ने शेयर किया कि राम तेरी गंगा मैली देखने के बाद वह चौंक गईं थी। यह उनके लिए छुपा हुआ आशीर्वाद था कि उन्हें इस फिल्म में रोल नहीं मिला क्योंकि उनका मानना ​​है कि अगर उन्हें यह भूमिका मिलती तो रामानंद सागर की रामायण नहीं मिलती। उन्होंने कहा- "भगवान का शुक्र है कि बात आगे नहीं बढ़ी, नहीं तो मैं कैसे मना कर पाती। मुझे अहसास हुआ कि अगर मैंने राम तेरी गंगा मैली की होती तो मैं रामायण की सीता नहीं बन पाती।" बता दें कि रामानंद सागर की रामायण में अरुण गोविल ने राम, दीपिका चिखलिया ने सीता और सुनील लेहरी ने लक्ष्मण की भूमिका निभाई थी। आज भी यह इंडियन टेलीविजन के इतिहास में सबसे पॉपुलर माइथोलॉजिकल शो है।

ये भी पढ़ें...

IPL 2024 जीती टीम फिर भी मुंह छुपाकर मुंबई पहुंचे SRK, जानें क्यों?

इन 6 STAR ने इंडियन सिनेमा को दी 1000 करोड़ी फिल्म, पर चूक गया 1 एक्टर