एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का कार्डिक अरेस्ट से निधन। सुनिधि चौहान अंतिम यात्रा में हुईं शामिल। पति पराग ने दिया कंधा।

Shefali Jariwala Death : मॉडल और एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 27 जून की दरम्यानी रात देहांत हो गया। एक्ट्रेस के निधन की वजह कार्डिक अरेस्ट बताया गया है। हालांकि अभी पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है। एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का शव जैसे ही घर पहुंचा परिजनों के सब्र का बांध टूट गया ।


शेफाली जरीवाला को आखिरी विदाई देते हुए पति पराग बेहद इमोशनल हो गए। उन्होंने शेफाली की देह को काफी देर पकड़ा रखा, फिर माथा चूमा और फिर फूट-फूटकर रो पड़े। वहीं शेफाली की मां भी बेटी के पार्थिव शरीर से लिपटकर गमगीन दिखीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

शेफाली की अंतिम शव यात्रा में प्ले बैक सिंगर सुनिधि चौहान भी पहुंची, वे काफी गमगीन दिखाई दे रहीं थीं। ।

Scroll to load tweet…

पराग ने दिया शेफाली को कंधा

शेफाली का अंतिम संस्कार ओशिवारा श्मशान घाट पर हो रहा है। शेफाली की अंतिम यात्रा उनके घर से निकली। उनके पार्थिव देह को पति पराग ने कंधा दिया।

Scroll to load tweet…

अंतिम शव यात्रा में एक्ट्रेस शहनाज गिल भी शामिल हुईं। व्हाइट शर्ट, डेनिम जींस और चेहरे पर मास्क लगाए वे बेहद गंभीर दिखाई दी । उन्हें कवर करते हुए एक पैपराजी फिसल गया, जिसे उठाने में उन्होंने मदद की । वहीं एक्ट्रेस ने उसका हालचाल भी पूछा।

View post on Instagram