Shefali Jariwala Death : कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन, पति पराग त्यागी का अस्पताल के बाहर का वीडियो वायरल। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं।

Shefali Jariwala Death : कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला का शुक्रवार (27 जून) को 42 साल की उम्र में निधन हो गया। शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा गया था कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, लेकिन मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि उनकी मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। शेफाली के शव को पोस्टमार्टम के लिए विले पार्ले के कूपर अस्पताल भेज दिया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वहीं अब शेफाली के पति पराग त्यागी को अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्हें देखकर पैपराजी घेर लेते हैं। ऐसे में पराग हाथ जोड़कर पैपराजी से अनुरोध करते हुए कहते हैं, ‘प्लीज ऐसा मत करो ना आप लोग।’

View post on Instagram

इसकी के साथ शेफाली के राखी भाई और सोशल मीडिया पर्सनालिटी हिंदुस्तानी भाऊ को भी अस्पताल के बाहर देखा गया। उनके साथ-साथ शेफाली के परिवार के सदस्य और मुंबई पुलिस के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे, जहां शेफाली का पोस्टमार्टम चल रहा है।

View post on Instagram

शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा गया था कि शेफाली को उनके पति ने अंधेरी के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया था। हालांकि, अस्पताल के कर्मचारियों ने पुष्टि की कि उन्हें वहां पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया था। मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

शेफाली जरीवाला का वर्कफ्रंट

आपको बता दें शेफाली ने साल 2002 में आए म्यूजिक वीडियो कांटा लगा में अपनी परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया था, जिसके कारण उन्हें 'कांटा लगा' गर्ल का उपनाम मिला था। बाद में वो कई म्यूजिक वीडियो और फिल्मों में दिखाई दीं, जिनमें सलमान खान और अक्षय कुमार की मुझसे शादी करोगी में एक छोटी सी भूमिका भी शामिल है। वहीं साल 2019 में, उन्होंने बिग बॉस 13 में हिस्सा लेकर फिर सबके दिलों को छू लिया था।

इसी के साथ शेफाली की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने साल 2004 में मीत ब्रदर्स के हरमीत सिंह से शादी की थी। हालांकि, साल 2009 में वो अलग हो गए। इसके बाद उन्होंने साल 2014 में पराग से शादी कर ली।