शहजादा धामी ने हाल ही में खुलासा किया था कि ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर शो के निर्माता राजन शाही सभी से पैर छूने के लिए कहते हैं। ऐसे में अब शो की एक्ट्रेस श्रुति उल्फत ने इस पर रिएक्ट किया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है इस समय सुर्खियों में बना हुआ है। दरअसल कुछ समय पहले शो के निर्माता राजन शाही ने शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को रातों-रात शो से बाहर कर दिया था। उन्होंने अपने आरोप में शहजादा धामी पर कई आरोप लगाए थे। ऐसे में शहजादा ने कहा था कि राजन शाही जब सेट पर आते हैं, तब सभी एक्टर्स से पैर छूने के लिए कहते हैं। शहजादा की इस बात को सुन सभी लोग हैरान हो गए थे। वहीं अब शो में विद्या पौद्दार के रोल में नजर आने वाली श्रुति उल्फत ने इस खबर पर रिएक्ट किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

श्रुति उल्फत ने बताई क्या है पूरी सच्चाई

श्रुति उल्फत ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'राजन शाही ने कभी भी ऐसा नहीं किया और न मैंने ऐसा कुछ देखा। जब भी मैं सेट पर आती हूं, तो मैंने कभी भी किसी को राजन शाही के पैर छूते हुए नहीं देखा है। मुझे नहीं पता कि शहजादा धामी ऐसा क्यों बोल रहे हैं। इसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। हम भारतीय लोगों में बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लेना संस्कृति से जुड़ा है। किसी के पैर छूने से कोई छोटा नहीं हो जाता है। हालांकि, शो के सेट पर ऐसा कोई भी नियम नहीं है।'

समृद्धि शुक्ला ने इन दावों पर किया था रिएक्ट

कुछ समय पहले शो में लीड रोल निभाने वाली समृद्धि शुक्ला ने इन दावों का खंडन करते हुए कहा था कि उन्होंने कभी भी सेट पर ऐसा कुछ नहीं देखा है। आपको बता दें जब से शहजादा को सेट से निकाला गया है, तब से वो राजन शाही के बारे में कुछ न कुछ बोल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे रिलेशनशिप में थे और अक्सर अपनी वैनिटी वैन में एक साथ समय बिताते रहते थे। इससे शूट टाइमिंग में असर पड़ता था, क्योंकि वो बार-बार कॉल टाइम मिस कर देते थे और इससे प्रोडक्शन को बड़ा नुकसान होता था। वहीं शहजादा भी अक्सर सेट पर नखरे दिखाते थे। यहां तक कि वो सभी से कहते थे कि उनसे सम्मान से बात करें, क्योंकि वो शो में लीड रोल निभा रहे थे।

और पढ़ें..

27 साल पुराने वादे को पूरा करने आ रहा फौजा.. सनी देओल ने इस अंदाज में की Border 2 की घोषणा