- Home
- Entertainment
- TV
- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के मेकर्स ने खेला मास्टर स्ट्रोक, जानें कहां-कैसे मचने वाला है धमाल
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के मेकर्स ने खेला मास्टर स्ट्रोक, जानें कहां-कैसे मचने वाला है धमाल
एंटरटेनमेंट डेस्क. पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा को लेकर एक नई जानकारी सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स इस टीवी सीरियल पर फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। इस बात की हिंट शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने दी है। पढ़ें नीचे..

तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल सालों से घर-घर में लोगों का फेवरेट बना हुआ है। इसके हर किरदार को लोगों का प्यार मिल रहा है।
हालांकि, इस शो को कई स्टार्स छोड़कर जा चुके हैं फिर भी इसकी पॉपुलैरिटी में कोई कमी नहीं आई है। इसी बीच शो के प्रोड्यूसर असीत मोदी ने बताया कि वह इसपर फिल्म बनाने जा रहे है।
असीत मोदी ने हाल ही में न्यूज 18 से बात करते हुए कहा कि वह तारक मेहता का उल्टा चश्मा पर फिल्म बनाने जा रहे है। उन्होंने कहा- हमारे शो को जनता का प्यार सालों से मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि जनता के प्यार को देखते हुए फैसला लिया गया है कि अब दर्शक इसे सिर्फ टीवी पर नहीं बल्कि ओटीटी और यूट्यूब पर भी देख सकेंगे।
असीत मोदी ने बताया कि इस शो पर अब वह फिल्म बनाने जा रहे हैं। यह एक एनिमेटेड फिल्म होगी, जिसमें वो सबकुछ होगा जिसे ऑडियंस देखना चाहती है।
आपको बता दें कि जब से तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो शुरू हुआ है तब से लेकर अब तक इसके कई किरदार बदल चुके हैं। कुछ को तो रीप्लेस कर दिया है लेकिन कुछ का ऑप्शन अभी भी तलाश किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें...
पैसों के लिए कुछ भी करेगा, जख्मी हालत में भी FLOP अक्षय कुमार को शूट करता देख लोगों ने मारे ताने
आदित्य रॉय कपूर के साथ अनन्या पांडे की शादी तय, मिली घरवालों से हरी झंडी लेकिन फंसा है एक पेंज
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।