बीते कुछ दिनों से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बबिताजी यानी मुनमुन दत्ता और टप्पू यानी राज अनादकट की सगाई की खबर मीडिया और सोशल मीडिया पर छाई हुई है। हालांकि, मुनमुन और राज दोनों ही इसे फर्जी बता चुके हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बबिता जी यानी मुनमुन दत्ता इन दिनों अपनी सगाई की खबर को लेकर चर्चा में हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 36 साल की मुनमुन दत्ता ने 'TMKOC' में टप्पू का रोल करने वाले राज अनादकट से गुपचुप सगाई कर ली है, जो उनसे उम्र में 9 साल छोटे हैं। हालांकि, खुद मुनमुन की मानें तो उन्होंने 27 साल के राज अनादकट से सगाई नहीं की है। उन्होंने अपनी ताजा इंस्टाग्राम स्टोरी में वायरल खबर का खंडन किया है और यह अफवाह फैलाने वालों पर भड़ास निकाली है। मुनमुन दत्ता ने इस संदर्भ में लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सगाई की अफवाह पर भड़कीं मुनमुन दत्ता

मुनमुन दत्ता ने अपनी पोस्ट में लिखा है, "मजेदार है कि कैसे फेक न्यूज जंगल की आग की तरह फैलती हैं और बुमेरांग की तरह आती-जाती रहती हैं। सभी चीजों को फिर से दरकिनार करते हुए...ना सगाई की, ना शादी की, ना प्रेग्नेंट हुई।"

मुनमुन दत्ता ने आगे लिखा है, "और हां, अगर और कभी मैं शादी करती हूं, फिर चाहे वह उम्र में छोटा आदमी हो या बड़ा, मैं यह गर्व के साथ करूंगी। हनी ये मेरे बंगाली जींस हैं। हमेशा प्राउड और बहादुर। जय मां दुर्गा।"

मुनमुन दत्ता ने अंत ने लिखा है, "फेक चीजों पर मैं अपनी एनर्जी और बर्बाद नहीं करूंगी। जिंदगी में अच्छी चीजों की और बढ़ना है। ईश्वर दयालू है और जिंदगी खूबसूरत है।"

राज अनादकट और मुनमुन दत्ता का सगाई पर रिएक्शन

इससे पहले राज अनादकट भी अपनी और मुनमुन दत्ता की खबरों को फर्जी करार दे चुके हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था, "सभी को नमस्कार। बस चीजों को स्पष्ट करना है। सोशल मीडिया पर आप जो न्यूज देख रहे हैं, वह झूठी और निराधार है।" वहीं, मुनमुन दत्ता ने भी इससे पहले एक बयान जारी कर इस खबर को फर्जी बताया था। उन्होंने लिखा था, "यह खबर बकवास, फर्जी और हास्यास्पद है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है और सच कहूं तो मैं अपनी एनर्जी इन फर्जी चीजों पर नहीं लगाना चाहती, जो आती-जाती रहती हैं।"

क्या है मुनमुन दत्ता और राज अनादकट को लेकर खबर?

दावा किया जा रहा है कि मुनमुन दत्ता और राज अनादकट ने हाल ही में गुजरात के वडोदरा में सगाई कर ली है। इससे पहले 2021 में भी उनके अफेयर की खबर मीडिया में आई थी, तब भी दोनों ने इसे फर्जी बताया था।

और पढ़ें…

रिलीज से पहले विवादों में खेसारी लाल यादव की फिल्म 'रंग दे बसंती', इस वजह से CBFC नहीं दे रहा सर्टिफिकेट

81 साल के अमिताभ बच्चन को कई बीमारियां, लिवर तो सिर्फ 25% काम कर रहा