खबरें आ रही हैं मुनमुन दत्ता और राज अनादकट ने एक-दूसरे से सगाई कर ली है। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इन खबरों पर रिएक्ट नहीं किया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) और राज अनादकट (Raj Anadkat) के अफेयर की चर्चा अक्सर होती रहती हैं। हालांकि, इन खबरों का मुनमुन कई बार खंडन भी कर चुकी हैं, लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता ने अपने से 9 साल छोटे राज अनादकट से सगाई कर ली है। जहां मुनमुन 36 की हैं, वहीं राज 27 के हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस जगह हुई है मुनमुन और राज की सगाई

मुनमुन दत्ता और राज अनादकट के करीबी सूत्रों का कहना है कि दोनों की मुंबई नहीं बल्कि गुजरात (वडोदरा) में कुछ दिनों पहले अपनी फैमिली के बीच सगाई की है। कपल की फैमिली ने उनके रिश्ते को स्वीकार कर लिया था और उनकी मौजूदगी में ही दोनों ने एक-दूसरे से सगाई की है। हालांकि अभी मुनमुन और राज में से किसी ने इन खबरों पर रिएक्ट नहीं किया है।

2021 से आ रही है मुनमुन-राज की डेटिंग की खबरें

सूत्रों ने आगे कहा, 'राज के तारक मेहता का उल्टा चश्मा में शामिल होने के बाद से वो एक दूसरे तो डेट कर रहे हैं। सेट पर सभी को इसके बारे में पता था। दरअसल सेट पर कुछ लोगों को यकीन था कि मुनमुन और राज आखिरकार शादी कर लेंगे। इसलिए, यह चौंकाने वाली बात नहीं है कि उनकी सगाई हो गई है।'

आपको बता दें कपल की डेटिंग खबरें सितंबर 2021 से आ रही हैं। हालांकि, मुनमुन ने इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया था और अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कड़ा खंडन किया था।

और पढ़ें...

आखिर क्यों WAR 2-Pathaan 2 में कैमियो नहीं करेंगे सलमान खान, सामने आई चौंकाने वाली वजह