टीवी स्टार रिद्धिमा पंडित ने 'बहू हमारी रजनीकांत' शो के दौरान हुए बुरे बर्ताव का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि प्रोड्यूसर ने उन्हें बीमार मां से मिलने भी नहीं दिया।

एंटरटेनमेंट डेस्क. पॉपुलर टीवी स्टार रिद्धिमा पंडित का शो 'बहू हमारी रजनीकांत' को लोग काफी पसंद करते थे। हालांकि, कुछ समय उन्होंने खुलासा करते हुए कहा था कि शो की शूटिंग के दौरान उनके साथ गलत तरीके से व्यवहार किया जाता था। इस खुलासे के बाद से उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रिद्धिमा पंडित ने किए थे यह शॉकिंग खुलासे

रिद्धिमा पंडित ने कहा था, 'आप हमारे मालिक नहीं हैं। हां आप हमारे समय के मालिक हैं। अगर हम उस दौरान गलत बर्ताव करते, तो आपके पास हमें कोर्ट में घसीटने का कानूनी अधिकार होता। हम आपके शो का चेहरा हैं। हम इसके लिए अपना खून-पसीना भी दे रहे हैं, लेकिन आप हमें शारीरिक या मानसिक रूप से नुकसान नहीं पहुंचा सकते हैं। ऐसे बिल्कुल भी नहीं हो सकता है।' इसके साथ ही रिद्धिमा पंडित ने बताया था कि जब उनकी मां बीमार हो गई थीं, तब इस शो के प्रोड्यूसर ने उन्हें उनकी बीमार मां से मिलने की इजाजत तक नहीं दी थी और कहा कि शूटिंग पूरी करो फिर जाना। बता दें रिद्धिमा पंडित की मां लंबे समय से किडनी की दिक्कत से जूझ रही थीं और फिर कोरोना के समय उनका निधन हो गया था।

कौन हैं रिद्धिमा पंडित

रिद्धिमा पंडित का जन्म 25 जून, 1990 को मुंबई में हुआ था। इसके बाद पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी और फिर कई ब्रांड्स के लिए काम करने लगीं। उन्होंने 2016 में आए शो 'बहू हमारी रजनी कांत' से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी 9', 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 1', जैसे कई शोज में हिस्सा लिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिद्धिमा ने ऋतिक रोशन के चचेरे भाई एहसान रोशन को डेट किया था, लेकिन रिलेशनशिप के 10 साल बाद कपल का ब्रेकअप हो गया। इसके अलावा रिद्धिमा का नाम कुशाल टंडन, शुभमन गिल, आदि से जुड़ चुका है।

और पढ़ें..

पिता के निधन से टूटी साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु, लिखा इमोशनल नोट