रुबीना दिलैक ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया है कि उनका एक्स (ट्विटर) अकाउंट हैक हो गया है। इस खबर को सुनने के बाद उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. Rubina Dilaik Twitter Hack. टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक इस समय बड़ी मुसीबत में फंस गई हैं। दरअसल उनका एक्स (ट्विटर) अकाउंट हैक हो गया है। इस बात की जानकारी रुबीना ने अपने लेटेस्ट पोस्ट के जरिए दी है। इस खबर को सुनने के बाद रुबीना के फैंस काफी परेशान हो गए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रुबीना दिलैक ने पोस्ट शेयर कर कही यह बात

रुबीना दिलैक ने एक्स एप्लिकेशन की साइन-इन विंडो का एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'मेरा ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है, प्लीज इससे इंगेज न हों और इसे रिपोर्ट कर दें।' वहीं अभिनव ने एक्स पर एक नोट पोस्ट कर बताया कि कैसे वो रुबीना का अकाउंट वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं। अभिनव ने लिखा, ‘सभी को सूचित करना है कि रुबीना दिलैक का एक्स अकाउंट हैक हो गया है! कृपया हैकर को जवाब न दें। एक्स की टीम प्रयास कर रही है। कृपया समस्या का समाधान करें।’

View post on Instagram

रुबीना दिलैक का वर्कफ्रंट

रुबीना दिलैक पिछले कुछ दिनों से अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ भूटान में अपनी छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं। रुबीना दिलैक के वर्कफ्रंट की बात करें तो जब से उनके बच्चे पैदा हुआ हैं, तब से वो स्क्रीन पर नहीं दिखाई दी हैं। हालांकि हाल ही में उनकी पंजाबी ड्रामा फिल्म चल भज्ज चलिये रिलीज हुई है। रुबीना दिलैक 'छोटी बहू', 'शक्ति अस्तित्व की' के शोज में नजर आ चुकी हैं। इसके साथ ही रुबीना बिग बॉस की विनर भी रह चुकी हैं।

और पढ़ें...

RACE 3 का किया बंटाधार अब रेस 4 लेकर आ रहे सलमान खान, जानें क्या है मूवी में खास