- Home
- Entertainment
- TV
- Udne Ki Aasha के 3 Twist: किसने चोरी किए खानदानी गहने, खुली पोल! परेश ने दी यह सजा
Udne Ki Aasha के 3 Twist: किसने चोरी किए खानदानी गहने, खुली पोल! परेश ने दी यह सजा
गहनों की अदला-बदली से उड़ने की आशा नया मोड़! तेजस ने छिपाई गहनों की सच्चाई, क्या सयाली को होगा शक? परेश का गुस्सा देख रेणुका का फूट-फूटकर रोना।

टीवी शो उड़ने की आशा में ड्रामा कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस समय शो में दिखाया जा रहा है कि गहनों की अदला-बदली हो गई है, जिसकी वजह से शो में खूब ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं।
अब शो में दिखाया जाएगा कि तेजस सबसे बात करता है और गहने की सच्चाई छिपाने की कोशिश करता है, क्योंकि उसने ही उन कीमती गहने चुराया है। वहीं सयाली को शक होता है और फिर आखिरी तक उसे समज आ जाता है कि गहने किसने चुराए हैं।
इसके बाद तेजस और रेणुका आपस में बात करेंगे, तभी सचिन वहां पहुंच जाएगा। ऐसे में वो दोनों सफाई देने लगेंगे। हालांकि, वो सचिन के सवालों को सुन घबरा जाएंगे।
इसी दौरान सचिन और सायली सीधे तेजस से गहनों के बारे में पूछेंगे, लेकिन वो दोनों कहेंगे कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता है। इसके बाद वो दोनों सयाली की मां पर चोरी का आरोप लगा देंगे।
वहीं यह सब सुनकर सयाली की मां हैरान रह जाएंगी। इस दौरान वहां पर परेश आएगा और बिना किसी की सुने तेजस को मारने लगेगा। वहीं परेश गुस्स में रेणुका पर भी हाथ उठाने वाला होगा, लेकिन सचिन ऐसा नहीं होने देगा।
यह सब देखकर रेणुका फूट-फूटकर रोने लगेगी। इसके बाद रेणुका बताएगी कि तेजस को पैसे की जरूरत थी। इस वजह से उसने ऐसा किया। हालांकि, परेश उसे साफ समझा देगा कि वो अब तेजस की इन गलतियों को माफ नहीं करेगा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

