टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर के पति निखिल इन दिनों इंडिया में है। खास बात तो यह है कि वो अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट हुए, जिससे दलजीत का बुरा हाल हो गया है। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर इन दिनों काफी चर्चा में हैं। दरअसल दलजीत ने 2023 में केन्या स्थित बिजनेसमैन निखिल पटेल से शादी की थी, लेकिन फिर शादी के 8 महीने बाद ही उनकी शादी में खटास आ गई और उन्होंने इस रिश्ते को कंफर्म कर दिया। इस बीच दलजीत के पति निखिल इंडिया आए हैं। हालांकि, इस दौरान उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड सफीना नजर आ रही हैं, जिससे फैंस काफी शॉक हो गए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दलजीत कौर के सपोर्ट में उतरे सेलेब्स

निखिल पटेल की वायरल वीडियो में निखिल अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मुंबई के ज लैंड्स एंड पर एंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं। निखिल के करीबी सूत्रों का कहना है कि निखिल, दलजीत को यह समझाने आए हैं कि उनके पास उन्हें छोड़ने के अलावा कोई और ऑप्शन नहीं है। वहीं इस वीडियो को दलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, 'कुछ कहने को नहीं है। बस आंसू हैं, जो रुक नहीं रहे हैं।' वहीं देवोलीना भट्टाचार्जी सहित कई सेलेब्स भी दिलजीत के सपोर्ट में उतर आए हैं।

क्या है पूरा मामला

दलजीत कौर की निखिल पटेल के साथ शादी में तब खटास आई थी। जब उन्होंने आरोप लगाया कि निखिल ने उन्हें धोखा दिया है। आपको बता दें दलजीत कौर और निखिल पटेल ने 10 मार्च, 2023 को अपने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच शादी कर ली। शादी के तुरंत बाद दलजीत उनके साथ केन्या चली गईं। दलजीत कौर और निखिल पटेल के अलग होने की अटकलें तब शुरू हुईं, जब दलजीत ने मार्च 2023 से केन्या में रहने के बाद जनवरी 2024 में भारत लौट आईं। फिर फरवरी 2024 में, कपल के अलग होने की खबर आने लगी। इसके बाद दोनों ने शादी की तस्वीरें हटाने के बाद सोशल मीडिया से एक-दूसरे को अनफॉलो तक कर दिया। यहां तक कि दिलजीत ने निखिल का सरनेम तक हटा दिया।

और पढ़ें...

कौन है ये हसीना जो कर रही कांग्रेस के दिग्गज नेता के तलाकशुदा बेटे को डेट