रामानंद सागर की 'रामायण' के सेट से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सामने आया है, जिसमें अरुण गोविल, सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया शूटिंग के दौरान एक सांप को देखकर भाग खड़े हुए थे। जानिए क्या था पूरा मामला...

एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी की दुनिया में रामानंद सागर (Ramanand Sagar) का सीरियल रामायण (Ramayan) एक ऐसा शो है, जिसे देखने के लिए दर्शकों में क्रेज हमेशा बना रहता है। इस सीरियल की शुरुआत 1987 में हुई थी और शो सालभर यानी 1988 तक चला था। इस सीरियल की शूटिंग से जुड़े कई मजेदार किस्से है, जिसमें से एक आज आपको हम बताने जा रहे है। ये किस्सा राम-लक्ष्मण और सीता यानी अरुण गोविल (Arun Govil), सुनील लहरी (Sunil Lahiri) और दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) से जुड़ा है, जो शूटिंग करते-करते बीच में सेट छोड़कर भाग खड़े हुए थे। आइए, जानते हैं आखिर क्या है पूरा किस्सा...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अचानक कहा शूटिंग की जगह छोड़ दो- दीपिका चिखलिया

दीपिका चिखलिया, अरुण गोविल और सुनील लाहिड़ी भारत के उन चुनिंदा स्टार्स में से एक हैं, जिन्हें लगभग हर कोई प्यार और सम्मान करता है। हालांकि, इनमें से किसी के नाम पर ब्लॉकबस्टर फिल्मों या शो की लंबी लिस्ट नहीं है, फिर भी ये दर्शकों की नजरों में सुपरस्टार हैं। इन तीनों स्टार्स ने रामानंद सागर की रामायण में काम हर दिल में अपनी जगह बनाई। दीपिका ने कुछ साल पहले रामायण की शूटिंग से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया था। उन्होंने पोस्ट में बताया तीनों स्टार्स शूटिंग कॉस्ट्यूम में एक पेड़ के नीचे खडे़ थे और शूट शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने बताया था- "हम तीनों ही अपनी-अपनी लाइन्स याद कर रहे थे, तभी अजीत नाइक, जो सिनेमैटोग्राफर थे, हमारे पास आए और जगह खाली करने के लिए कहा। हम तीनों सोच पड़ गए कि आखिर हमें जगह खाली करने के लिए क्यों कहा जा रहा है। हमारे साथ अजीत ने तकनीशियनों और पूरे क्रू को उस बरगद के पेड़ से दूर रहने के लिए कहा"।

शूटिंग छोड़ जान बचाकर भागे- दीपिका चिखलिया

दीपिका चिखलिया आगे बताया था- एक बार जब सभी स्टार्स और क्रू मेंबर्स बरगद के पेड़ से दूर चले गए तो अजीत नाइक ने बताया कि पेड़ पर एक बड़ा सांप बैठा हुआ है। ये सुनते ही एक बार फिर सभी अपनी जान बचाकर भागे। दीपिका ने बताया कि सागर साहब भी सांप का नाम सुनकर घबरा गए थे। हालांकि, किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ था। कुछ घंटे बाद दोबारा शूटिंग शुरू की गई।

9 लाख था रामायण के 1 एपिसोड का बजट

आपको बता दें कि रामानंद सागर की रामायण उस जमाने में सबसे महंगे सीरियलों में से एक था। इसके एक एपिसोड का बजट 9 लाख रुपए था। रिपोर्ट्स की मानें तो रामायण के हर एपिसोड से दूरदर्शन को 40 लाख रुपए की कमाई होती थी। इसे हर संडे टेलीकास्ट किया जाता था। शो के राइटर-डायरेक्टर और क्रिएटर रामानंद सागर ही थे। इसमें रवींद्र जैन ने संगीत दिया था। रामायण में म्यूजिक देने के बाद रवींद्र जैन की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई थी और उन्हें एक के बाद फिल्मों के ऑफर्स मिलने लगे थे।

रामायण के थे 78 एपिसोड

आपको बता दें कि रामानंद सागर की रामायण को 78 एपिसोड में प्रसारित किया गया था। वैसे, रामायण की प्लानिंग 52 एपिसोड में दिखाने की थी, लेकिन पब्लिक की डिमांड और पॉपुलैरिटी को देखते हुए इसके और एपिसोड बनाए गए थे। रामायण उस समय सबसे ज्यादा देखा जाने वाला इंडियन टेलीविजन शो बना था। इसे 55 देशों में प्रसारित किया गया और इसकी टोटल व्यूअरशिप 650 मिलियन थी।

ये भी पढ़ें...

कौन सी हैं वो 5 हिंदी फिल्म, जिनको देखने का सबसे ज्यादा हो रहा इंतजार

जब 1 लड़की से KISS लेने के लिए Akshay Kumar कर बैठे थे ऐसी पागलपंती