Ashish Kapoor Arrest के आरोप में Pune से गिरफ्तार हुए, Delhi की एक पार्टी के वॉशरूम में महिला ने रेप का आरोप लगाया। अगस्त की घटना बताई जा रही है, FIR में पहले अन्य नाम भी थे, लेकिन बाद में महिला ने सिर्फ Kapoor को आरोपी बताया।

Ashish Kapoor Arrest: टीवी एक्टर आशीष कपूर को रेप केस के आरोप में अरेस्ट किया गया है। 40 साल के कपूर पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली में एक पार्टी के दौरान वॉशरूम में एक महिला का का रेप किया है। वे पुणे से गिरफ्तार हुए हैं। घटना पिछले महीने यानी अगस्त की बताई जा रही है। दावा यह भी किया जा रहा है महिला से आशीष कपूर की मुलाक़ात इंस्टाग्राम पर हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, पुलिस ने दिल्ली से गीवा तक आशीष को ट्रैक किया और फाइनली पुणे से गिरफ्त में ले लिया। आशीष कपूर कौन हैं? क्या करते हैं? किन शोज में दिखाई दिए? किसके साथ रिलेशनशिप में रहे? जानिए यहां सबकुछ…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कौन हैं आशीष कपूर?

आशीष कपूर दिल्ली के रहने वाले हैं। उनका जन्म 17 अक्टूबर 1984 को हुआ था। वे टीवी एक्टर हैं और कई पॉपुलर सीरियल्स में काम कर चुके हैं। आशीष को 'शश...फिर कोई है', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'ससुराल सिमर का 2', 'सात फेरे- सलोनी का सफ़र', 'सरस्वतीचन्द्र' और 'मोलकी: रिश्तों की अग्निपरीक्षा' जैसे शोज में देखा जा चुका है। प्रियल गौर स्टारर 'देखा एक ख्वाब' से उन्हें पहचान मिली थी।

आशीष कपूर की पर्सनल लाइफ

आशीष कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। 'देखा एक ख्वाब' के दौरान उनकी नजदीकियां प्रियल गौर के साथ दिखी थीं। हालांकि, यह रिश्ता लंबा नहीं चला और उनका ब्रेकअप हो गया। आशीष ने एक बातचीत में खुलासा किया था कि वे और प्रियल ब्रेकअप के बाद भी दोस्त हैं। बाद में आशीष कपूर अल्बानियाई मॉडल इल्डा क्रोनी के दो साल तक रिलेशनशिप में रहे। लेकिन कहा जाता है कि जब उनका ब्रेकअप हुआ तो दोनों के बीच एक-दूसरे को लेकर काफी कड़वाहट थी।

इसे पढ़ें : YRKKH TV Actor ने महिला से की इतनी गंदी हरकत, गंभीर आरोपों में पुलिस ने किया गिरफ्तार

आशीष कपूर ने अप्रैल 2021 में प्रोड्यूसर पर्ल ग्रे से सगाई कर ली थी। दोनों टीवी शो 'मन की आवाज़ : प्रतिज्ञा 2' के सेट पर मिले थे, जिसमें आशीष एक्टर थे और पर्ल एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर। दोनों ने 'Till death do us apart' (जब तक मौत हमें अलग ना कर दे) वाला टैटू भी बनवा लिया था। लेकिन सगाई के एक साल बाद ही वे अलग हो गए।

आशीष कपूर ने डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट

आशीष कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते थे। लेकिन अब उन्होंने अपना अकाउंट डिलीट कर दिया है। फेसबुक पर जरूर उनका अनवेरीफाई पेज है, जिस पर 27 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। हालांकि, इस पेज पर 18 अगस्त के बाद कोई पोस्ट नहीं आई है।