Shefali Jariwala Death: कौन थीं शेफाली जरीवाला, जिनका 42 की उम्र में हुआ निधन
फैन्स के बीच 'कांटा लगा गर्ल' के नाम से मशहूर शेफाली जरीवाला नहीं रहीं। 27 जून 2025 को उनका निधन हो गया। वे अभी 42 साल की थीं। शेफाली का निधन कार्डियक अरेस्ट से हुआ है। जानिए शेफाली जरीवाला के बारे में सबकुछ...

शेफाली जरीवाला कौन थीं?
शेफाली जरीवाला पेशे से एक्ट्रेस, मॉडल और डांसर थीं। उन्हें खासतौर पर म्यूजिक वीडियोज के लिए जाना जाता था। लेकिन उन्होंने कुछ टीवी शो और फिल्मों में भी काम किया था।
कब हुआ था शेफाली जरीवाला का जन्म?
शेफाली जरीवाला का जन्म 15 दिसंबर 1982 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने 2002 में म्यूजिक वीडियो 'कांटा लगा' से इंडस्ट्री में कदम रखा था, जो काफी पॉपुलर हुआ था। आज तक उन्हें इसी गाने की वजह से जाना जाता है।
शेफाली जरीवाला ने किन टीवी शोज में काम किया?
शेफाली जरीवाला ने डांस बेस्ड रियलिटी शो 'बूगी वूगी' से टीवी पर एंट्री ली थी, जो 2008 में टेलीकास्ट हुआ था। बाद में उन्हें 'नच बलिए' (सीजन 5 और 7), 'बिग बॉस 13' में देखा गया। वे वेब सीरीज 'बेबी कम ना' में दिखाई दी थीं। उनका आखिरी टीवी शो 'शैतानी रस्में' 2024 में टेलीकास्ट हुआ था।
शेफाली जरीवाला ने किन फिल्मों में काम किया था?
शेफाली जरीवाला ने सलमान खान, अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में बिजली नाम का किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्हें कन्नड़ फिल्म Hudugaru में भी देखा गया था। इन दो फिल्मों के अलावा उन्होंने किसी और मूवी में एक्टिंग नहीं की।
शेफाली जरीवाला के पॉपुलर म्यूजिक वीडियो
'कांटा लगा' के बाद शेफाली को 'कभी आर कभी पार रीमिक्स' और 'द रिटर्न ऑफ़ द कांटा मिक्स वॉल्यूम 2 में भी देखा गया था। सभी को दर्शकों ने पसंद किया था।
शेफाली जरीवाला के पति का नाम क्या है?
शेफाली जरीवाला ने दो बार शादी की थी। उनकी पहली शादी 2004 में मीत ब्रदर्स फेम संगीतकार हरमीत सिंह से हुई थी, जो 5 साल चली और 2009 में उनका तलाक हो गया। 2014 में उन्होंने टीवी एक्टर पराग त्यागी (ऊपर तस्वीर में) से शादी की। उनके बच्चे नहीं हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

