मोहिना कुमारी एक बार फिर मां बनने वाली हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दी है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी के पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रस मोहिना कुमारी ने शादी के बाद से एक्टिंग से दूरी बना ली है। हालांकि वो किसी न किसी वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं। अब मोहिना ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को गुड न्यूज दी है। दरअसल मोहिना दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने बहुत ही अनोखे अंदाज में फैंस के साथ शेयर की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मोहिना ने इस अंदाज में शेयर की प्रेग्नेंसी की न्यूज

मोहिना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो 'जब वी मेट' के सॉन्ग 'आओगे जब तुम ओ साजना' पर क्लासिकल डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मैं अपनी पिछली प्रेग्नेंसी के दौरान इस ट्रैक को सुनती थी, जब मैं अयांश के इस दुनिया में आने का इंतजार कर रही थी, उम्मीद कर रही थी कि ये सब उतना ही आनंददायक होगा, जितना कि ये गाना वादा करता है। पहले बच्चे के जन्म का अनुभव करने के बाद ये शब्द मुझे और ज्यादा समझ आने लगे। अयांश ने हमारे जीवन में आकर हमारी लाइफ को सुंदर बना दिया है। मैं इन शब्दों को फिर से जीवंत बनाना चाहती हूं, क्योंकि मैं नई खुशियों के आने का इंतजार कर रही हूं।’

View post on Instagram

मोहिना ने शादी के बाद बनाई एक्टिंग से दूरी

मोहिना कुमारी सिंह ने मसूरी के सेवॉय होटल्स से वीडियो पोस्ट किया है। मोहिना शादी के बाद देहरादून में रहती हैं। उनके ससुर पंडित सतपाल जी महाराज एक आध्यात्मिक नेता और इंडस्ट्रलिस्ट हैं। उनकी सास एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। मोहिना कुमारी सिंह ने 2020 में सुयश रावत से शादी की थी। मोहिना मध्य प्रदेश के रीवा के शाही परिवार से आती हैं। उसके पिता रीवा के राजा हैं।

और पढ़ें..

हुमा क़ुरैशी को एक बार फिर हुआ प्यार, जानिए कौन है एक्ट्रेस का सीक्रेट बॉयफ्रेंड?