MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Ustaad Bhagat Singh Day 4 Collection: पवन कल्याण की फिल्म की हालत खस्ता, जानें 4 दिन की कमाई

Ustaad Bhagat Singh Day 4 Collection: पवन कल्याण की फिल्म की हालत खस्ता, जानें 4 दिन की कमाई

पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह की हालत 4 दिन में ही खस्ता नजर आ रही है। फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई थी और इसे बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 से टक्कर मिल रही है। धुरंधर 2 की आंधी में उस्ताद भगत सिंह को खड़ा होना मुश्किल हो रहा है।

2 Min read
Author : Rakhee Jhawar
Published : Mar 23 2026, 01:04 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह
Image Credit : instagram

पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह

सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह ने अपनी रिलीज के 4 दिन में ही घुटने टेक दिए है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर वीकेंड पर भी फायदा नहीं मिला। इसी बीच फिल्म के चौथे दिन का कलेक्शन का आंकड़ा सामने आ गया है, जो काफी चौंकाने वाला है।

27
फिल्म उस्ताद भगत सिंह का कलेक्शन
Image Credit : instagram

फिल्म उस्ताद भगत सिंह का कलेक्शन

फिल्म उस्ताद भगत सिंह की हालत बॉक्स ऑफिस पर बेहद खस्ता हो गई है। फिल्म की रिलीज को अभी 4 दिन ही हुए है और इसे कमाना मुश्किल हो रहा है। sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो मूवी ने वीकेंड यानी रविवार को महज 8 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म की कमाई में 11.6 फीसदी गिरावट देखने को मिली है।

ये भी पढ़ें... Ranveer Singh vs Pawan Kalyan Networth: कौन ज्यादा अमीर, क्या करती हैं दोनों की पत्नियां?

37
फिल्म उस्ताद भगत सिंह की कमाई
Image Credit : instagram

फिल्म उस्ताद भगत सिंह की कमाई

फिल्म उस्ताद भगत सिंह ने अपनी रिलीज वाले दिन 34.75 करोड़ का बिजनेस किया था। दूसरे दिन इसकी कमाई में भारी कमी देखने को मिली। फिल्म ने 9 करोड़ ही कमाए। तीसरे दिन इसका कलेक्शन 9.05 करोड़ रहा। फिल्म ने इंडिया में नेट अभी तक 60.80 करोड़ का कारोबार कर लिया है।

47
फिल्म उस्ताद भगत सिंह 100 करोड़ का करीब
Image Credit : instagram

फिल्म उस्ताद भगत सिंह 100 करोड़ का करीब

पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह की वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो इसने 81.78 करोड़ कमा लिए है। बता दें कि फिल्म जल्दी ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। वहीं, इसका ओवरसीज कलेक्शन 10.12 करोड़ है। भारत में मूवी का ग्रॉस कलेक्शन 71.66 करोड़ हो गया है।

57
कम हुए उस्ताद भगत सिंह के शोज
Image Credit : instagram

कम हुए उस्ताद भगत सिंह के शोज

पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह की कमाई में गिरावट के साथ इसके शोज की संख्या लगातार कम हो रही है। पहले दिन 4607 शोज थे। दूसरे दिन 3447 शोज हुए। तीसरे दिन शोज की संख्या कम होकर 3340 पर आ गई। वहीं चौथे दिन 3200 शोज ही हुए।

67
उस्ताद भगत सिंह की ऑक्यूपेंसी में भी गिरावट
Image Credit : instagram

उस्ताद भगत सिंह की ऑक्यूपेंसी में भी गिरावट

फिल्म उस्ताद भगत सिंह की शोज कम होने के साथ इसकी ऑक्यूपेंसी में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। पहले दिन इसकी ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 69.0% रही। दूसरे दिन करीब आधी हो गई और 36.0% रही। तीसरे दिन 36 फीसदी रही और चौथे दिन 32 परसेंट रही।

77
उस्ताद भगत सिंह के बारे में
Image Credit : instagram

उस्ताद भगत सिंह के बारे में

डायरेक्टर हरीश शंकर की फिल्म उस्ताद भगत सिंह के प्रोड्यूसर नवीन येरनेनी और यलमंचिली रवि शंकर हैं। इसे मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बनाया गया है। इसमें पवन कल्याण के साथ श्री लीला, राशि खन्ना, आर पार्थिबन, गौतमी, राव रमेश, नवाज शाह लीड रोल में हैं। फिल्म का बजट 120 करोड़ है।

ये भी पढ़ें... OTT Releases This Week: थ्रिलर-रोमांस का जोरदार तड़का, पूरे वीक मिलेगा धांसू एंटरटेनमेंट

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

RJ
Rakhee Jhawar
राखी झवर। मीडिया जगत में 30 साल का अनुभव। 1995 से पत्रकारिता की शुरुआत की। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं, यहां पर मनोरंजन बीट पर काम कर रही हैं। इससे पहले राखी देशबुंध, दैनिक सांध्य प्रकाश, दैनिक अग्निबाण, नवभारत समाचार पत्र, दैनिक भास्कर समाचार पत्र, पीपुल्स समाचार पत्र, स्टार समाचर पत्र, दैनिक भास्कर डिजीटल में काम कर चुकी हैं। कला और संस्कृति के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अनुभव।
पवन कल्याण
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
दक्षिण सिनेमा समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
नवीनतम मनोरंजन समाचार
श्रीलीला
राशि खन्ना
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Salim Khan Health Update: धर्मेंद्र जैसी हालत में सलीम खान? पिता की सेहत देख टूटे सलमान खान!
Recommended image2
WATCH: जब 'धुरंधर 2' देखने अकेली पहुंच गई बुज़ुर्ग महिला, फिल्म के क्रेज को देख लोग हैरान
Recommended image3
Divyanka Tripathi की गोद भराई की 6 खूबसूरत PHOTOS, ये है मोहब्बतें की इशिता ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
Recommended image4
Dhurandhar 2 Box Office: 5वें दिन ठंडी पड़ी रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2', जानिए कितनी हुई कमाई?
Recommended image5
कैसा है कंगना रनोट की आखिरी 5 फिल्मों का BOX OFFICE हाल, इन 2 मूवी में आएंगी नजर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved