- Home
- Entertainment
- Ustaad Bhagat Singh Day 1 Collection: धुरंधर 2 का तूफान फिर भी फोड़ा BO, चौंका देगा कलेक्शन
Ustaad Bhagat Singh Day 1 Collection: धुरंधर 2 का तूफान फिर भी फोड़ा BO, चौंका देगा कलेक्शन
साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 से टक्कर मिल रही है। इसी बीच मूवी का पहले दिन का कलेक्शन का आंकड़ा सामने आया है, जो वाकई चौंकाने वाला है।

पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह
पावर स्टार के नाम से फेमस पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को धुरंधर 2 के हल्ले के बीच अच्छा रिस्पॉन्स मिला। मूवी देखने लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इसी बीच फिल्म की कमाई का आंकड़ा सामने आ गया है।
फिल्म उस्ताद भगत सिंह की धुरंधर 2 से टक्कर
पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह उस वक्त रिलीज हुई है, जब रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का जलवा हर तरफ देखने मिल रहा है। दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर जोरदार टक्कर देखने को मिल रहा। बावजूद इसके उस्ताद भगत सिंह ने पहले दिन अच्छी कमाई की।
ये भी पढ़ें... Ustaad Bhagat Singh Review: जानें कैसी है पवन कल्याण की एक्शन कॉमेडी फिल्म? पढ़ें रिव्यू
फिल्म उस्ताद भगत सिंह का डे 1 कलेक्शन
फिल्म उस्ताद भगत सिंह का पहले दिन का कलेक्शन का आंकड़ा सामने आ गया। sacnilk.com की मानें तो पवन कल्याण की फिल्म ने पहले दिन इंडिया में नेट 25.45 करोड़ का कलेक्शन किया। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म को अच्छी शुरुआत मिली है।
फिल्म उस्ताद भगत सिंह की ऑक्यूपेंसी
आपको बता दें कि पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। sacnilk.com की मानें तो फिल्म के 2064 शोज हुए। इसकी ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 75.7 फीसदी रही। बता दें कि सुबह की ऑक्यूपेंसी 60.69 परसेंट, दोपहर की 80.85 फीसदी और शाम की 78.77 फीसदी रही।
फिल्म उस्ताद भगत सिंह के बारे में
उस्ताद भगत सिंह का निर्देशन हरीश शंकर ने किया है और इसका निर्माण नवीन येरनेनी और यलमंचिली रवि शंकर ने मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले किया है। इसमें पवन कल्याण के साथ श्री लीला, राशि खन्ना, आर पार्थिबन, आशुतोष राणा लीड रोल में हैं। फिल्म का बजट 120 करोड़ के करीब है।
ये भी पढ़ें... Dhurandhar 2 के बड़े साब की OTT पर धाक, ये 6 फिल्में-वेब सीरीज देख उड़ जाएंगे होश
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।