- Home
- Entertainment
- Valentine Week 2026: इस वेलेंटाइन पार्टनर संग एन्जॉय करें ये 5 बड़ी फिल्में, मिलेगा रोमांस-थ्रिल का तड़का
Valentine Week 2026: इस वेलेंटाइन पार्टनर संग एन्जॉय करें ये 5 बड़ी फिल्में, मिलेगा रोमांस-थ्रिल का तड़का
इस वेलेंटाइन वीक अलग-अलग भाषाओं और जॉनर की कई फिल्में दर्शकों को रोमांस, रोमांच, इमोशन और हल्की-फुल्की कॉमेडी का एक्सपीरियंस कराने वाली हैं। अगर आप भी वेलेंटाइन को खास बनाना चाहते हैं तो पार्टनर संग देखें ये 5 खास फिल्में।

1- Tu Yaa Main: रोमांस के साथ सर्वाइवल थ्रिल
रिलीज डेट: 13 फरवरी 2026
शनाया कपूर और आदर्श गौरव स्टारर ‘तू या मैं’ एक रोमांटिक सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है। इसे बेजॉय नांबियार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी दो ऐसे युवाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सोशल मीडिया के दीवाने हैं। एक खतरनाक मगरमच्छ से सामना होने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। टीजर के बाद से ही फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।
2- O’ Romeo: शाहिद कपूर का रॉ और इंटेंस अवतार
रिलीज डेट: 13 फरवरी 2026
‘ओ’ रोमियो’ में शाहिद कपूर एक बिल्कुल नए और दमदार अंदाज़ में नजर आएंगे। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म काफी चर्चा में है। फिल्म में तृप्ति डिमरी, विक्रांत मैसी, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया और दिशा पाटनी जैसे बड़े कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। शाहिद के शरीर पर बने टैटू उनके किरदार के दर्द और अतीत की कहानी को बयां करते हैं।
3- Wuthering Heights: क्लासिक लव स्टोरी का नया अंदाज
रिलीज डेट: 13 फरवरी 2026
क्लासिक प्रेम कहानी ‘वुदरिंग हाइट्स’ भी इस वैलेंटाइन वीक दर्शकों के दिल जीतने के लिए तैयार है। एमराल्ड फेनेल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में मार्गोट रॉबी और जैकब एलोर्डी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में हीथक्लिफ और कैथरीन की जोशीली, भावनात्मक और तूफानी प्रेम कहानी को नए अंदाज में पेश किया गया है।
4- Punha Ekda Sade Made Teen: हंसी और इमोशन का तड़का
रिलीज डेट: 13 फरवरी 2026
मराठी सिनेमा के दिग्गज कलाकार अशोक सराफ, मकरंद अनासपुरे और भरत जाधव एक बार फिर ‘पुन्हा एकदा साडे माडे तीन’ में साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 2007 की सुपरहिट ‘साडे माडे तीन’ का सीक्वल है। इसमें हल्की-फुल्की कॉमेडी के साथ भावनात्मक कहानी भी देखने को मिलेगी, जो परिवार के साथ देखने के लिए परफेक्ट है।
5- Seetha Payanam: प्यार, रहस्य और भरोसे की कहानी
रिलीज डेट: 14 फरवरी 2026
तेलुगु फिल्म ‘सीता पयानम’ एक इमोशनल रोमांटिक ड्रामा है। फिल्म की कहानी प्यार, रहस्य और विश्वास के इर्द-गिर्द घूमती है। एक एक्सीडेंट के बाद हुई मुलाकात कैसे धीरे-धीरे रिश्ते में बदलती है और जब सच्चाई सामने आती है तो कहानी किस मोड़ पर पहुंचती है, यही इस फिल्म का मुख्य आकर्षण है। यह फिल्म भी वैलेंटाइन वीक के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

