Vijay Rashmika Wedding: हल्दी-वेन्यू और रिसेप्शन की डिटेल्स लीक!
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की शादी के फंक्शन 24 फरवरी को हल्दी सेरेमनी से शुरू हो सकते हैं और 25 फरवरी को संगीत होगा।
13

Image Credit : instagram
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय और रश्मिका 26 फरवरी को उदयपुर के बाहरी इलाके में एक हिल रिसॉर्ट में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। माना जा रहा है कि यह वेन्यू The Mementos by ITC Hotels हो सकता है। सेरेमनी में सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल होंगे।
23
Image Credit : instagram
शादी के बाद कपल 4 मार्च, 2026 को हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी देगा। यह पार्टी शहर की सबसे लग्जरी प्रॉपर्टी में से एक ताज कृष्णा (Taj Krishna) में रखी गई है। इसमें टॉलीवुड और बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हो सकते हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के भी आने की उम्मीद है।
33
Image Credit : Asianet News
कपल अपनी प्राइवेसी का पूरा ध्यान रख रहा है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि शादी के फंक्शन में 'नो-फोन' पॉलिसी लागू की जाएगी, ताकि कोई फोटो या वीडियो लीक न हो। यह भी कहा जा रहा है कि एक बड़े OTT प्लेटफॉर्म ने शादी की वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए कपल को मोटी रकम ऑफर की थी, जिसे विजय ने ठुकरा दिया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos