Kangana Ranaut Kissing Scene :बॉलीवुड क्वीन कहे जाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत और वीर दास संग वायरल 10 साल पुराना किसिंग सीन चर्चा में हैं। आरोप हैं कि एक्ट्रेस ने एक्टर को ऐसा किस किया था कि होंट कट गया था। लेकिन अब सच सामने आ चुका है।
मुंबई (महाराष्ट्र) : वीर दास ने एक जर्नलिस्ट के उन आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है, जिसमें दावा किया गया था कि 2014 की ब्लैक कॉमेडी फिल्म 'रिवॉल्वर रानी' के एक किसिंग सीन में कंगना रनौत की वजह से वह गलती से घायल हो गए थे।
इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए, एक्टर-कॉमेडियन ने इस कहानी को "पूरी तरह मनगढ़ंत" बताया और कंगना का बचाव करते हुए कहा कि शूटिंग के दौरान उन दोनों के बीच कोई दिक्कत नहीं हुई थी।

कंगना-वीर दास का खुलासा… आखिर सच क्या?
एक्टर ने X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कंगना को "एकदम प्रोफेशनल" बताया और कहा कि जो दावे किए जा रहे हैं, वे गलत हैं।उन्होंने X पर लिखा, "ठीक है। ताकि हम सब साफ रहें। यह कहानी पूरी तरह से मनगढ़ंत है। कंगना एक पूरी तरह से प्रोफेशनल थीं और मैं अब भी मानता हूं कि वह एक बहुत टैलेंटेड आर्टिस्ट हैं। यह उनके खिलाफ गलत बातें फैलाई जा रही हैं। कुछ साल बाद उन्होंने मेरी कॉमेडी के लिए मुझे आतंकवादी कह दिया था, लेकिन सेट पर... कोई दिक्कत नहीं हुई।"

मैं तुम्हारा खून पी रही हूं और तुम…
वीर के पोस्ट के तुरंत बाद, कंगना रनौत ने भी X पर इस वायरल दावे पर रिएक्शन दिया। वीर के सपोर्ट पर जवाब देते हुए, उन्होंने इस कहानी के पीछे कौन है, इस पर सवाल उठाया और आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने X पर लिखा, "शुक्रिया वीर, लेकिन ये है कौन? छी, ऐसा लगता है कि कोई अजीब इंसान अपनी घटिया फैंटेसी पूरी करने के लिए हमारा इस्तेमाल कर रहा है। मैं तुम्हारा खून पी रही हूं और तुम एक दशक बाद भी सदमे में हो और रो रहे हो। कितना अजीब है।"

रिवॉल्वर रानी मैं कौन कौन था…
- 2014 में रिलीज़ हुई 'रिवॉल्वर रानी' में कंगना रनौत ने अलका सिंह उर्फ "रिवॉल्वर रानी" का मुख्य किरदार निभाया था, जबकि वीर दास ने बॉलीवुड एक्टर रोहन मेहरा की भूमिका निभाई थी। साई कबीर श्रीवास्तव के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पीयूष मिश्रा, जाकिर हुसैन और जीशान कादरी भी अहम किरदारों में थे।
- वर्क फ्रंट की बात करें तो, वीर दास आखिरी बार 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' में नजर आए थे, जिससे उन्होंने डायरेक्शन में भी डेब्यू किया। यह फिल्म 26 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें उन्होंने मिथिला पालकर, मोना सिंह, शारिब हाशमी और सृष्टि तावड़े के साथ एक सीक्रेट एजेंट की भूमिका निभाई थी। आमिर खान और इमरान खान ने भी फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस दी थी।


