रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधे। शादी के बाद वेडिंग रिसेप्शन को लेकर जोरों पर चर्चा हो रही है। इसी बीच रिसेप्शन को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आई है, जो काफी चौंकाने वाली है। कपल का रिसेप्शन कहां होगा, आइए, जानते हैं…

2026 की मोस्ट वॉच शादी रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की रही। सोशल मीडिया पर कपल द्वारा शेयर शादी की फोटोज को 26.7 मिलियन बार देखा गया और इसे जमकर लाइक्स भी मिले। शादी के बाद दोनों के वेडिंग रिसेप्शन को लेकर बातें हो रही है। फैन्स दोनों का रिसेप्शन लुक देखने के लिए बेताब है। इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो झटका देने वाली है। बताया जा रहा है कि कपल के वेडिंग रिसेप्शन में आने वाले मेहमानों की गेस्ट लिस्ट छोटी की गई है। ऐसा क्यों किया गया, जिसके पीछे का कारण भी सामने आ गया है। आइए, पढ़ते हैं पूरी डिटेल…

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा का वेडिंग रिसेप्शन

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी खूब चर्चा में रही। उनके वेडिंग लुक को भी सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया। उदयपुर में वेडिंग के बाद अब कपल का 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन होने वाला है। इसमें फिल्म इंडस्ट्री के हाई प्रोफाइल सेलेब्स शामिल होंगे। साथ ही परिवारवाले और करीबी दोस्त भी जश्न का हिस्सा होंगे। इसी बीच रिसेप्शन को लेकर कपल की टीम का स्टेटमेंट रिवील हुआ है, जिसके बाद कईयों को झटका लगा है। इसमें बताया गया है कि रिसेप्शन टाइट सिक्योरिटी के बीच होगा। जिन सेलेब्स को इन्वाइट किया गया है वो ही पार्टी में शामिल हो पाएंगे। बिना इन्विटेशन कार्ड दिखाए कोई भी पार्टी में एंट्री नहीं कर पाएगा। बता दें कि रिसेप्शन में पहले फिल्म इंडस्ट्री, राजनीतिक और प्रशासन से जुड़े सेलेब्स को बुलाने का प्लान था लेकिन अब गेस्ट लिस्ट को छोटा किया गया है। दरअसल, ये फैसला सुरक्षा को ध्यान में रख लिया गया है।

ये भी पढ़ें... Allu Arjun के भाई की प्री-वेडिंग सेरेमनी, 6 PHOTOS में देखें कौन-कौन Celebs पहुंचा

VIROSH नाम से जारी हुआ एक स्टेटमेंट

मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो VIROSH नाम से स्टेटमेंट जारी किया गया है। इसमें लिखा है- विरोश वेडिंग देश का सबसे ज्यादा सेलिब्रेट किया गया इवेंट बन गया है। कपल को देशभर के लोगों का प्यार मिला। रिसेप्शन में पहले तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और बॉलीवुड इंडस्ट्री के सेलेब्स को बुलाने का प्लान था। इसमें राजनेता भी शामिल थे, लेकिन अधिकारियों से डिस्कशन के बाद गेस्ट लिस्ट में बड़ा बदलाव किया गया है। अब पुलिस अधिकारियों की सलाह पर भीड़ जमा न हो, ट्रैफिक और सुरक्षा को देखते हुए कड़े नियमों का पालन किया जाएगा। बिना ऑफिशियल इन्वाइट कोई भी रिसेप्शन में एंट्री नहीं ले पाएंगे। बता दें कि विजय-रश्मिका ने 26 फरवरी को आंध्रा और कोडावा रीति रिवाजों से शादी की थी। हैदराबाद में विजय के घर में रश्मिका का ग्रैंड वेलकम भी हुआ। कपल ने मिठाइयां बांटीं और तिरुमाला तिरुपति मंदिर जाकर आशीर्वाद भी लिया।

ये भी पढ़ें... Holi 2026: शादी के बाद पहली होली मनाएंगे ये 7 सेलिब्रिटी कपल, एक जोड़ा 5 दिन पहले बंधा बंधन में