कोलकाता के ओलीपब रेस्टोरेंट में मटन की जगह बीफ परोसे जाने के बंगाली एक्टर और यूट्यूबर सायक चक्रवर्ती की शिकायत के बाद एक वेटर को अरेस्ट किया गया है । घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
Sayak Chakraborty Alleges Beef Served: एक्टर और यूट्यूबर सायक चक्रवर्ती ने मटन मांगने पर बीफ परोसे जाने की शिकायत की है। कोलकाता के ओलीपब रेस्टोरेंट में बीफ खिलाए जाने के आरोप के बाद एक वेटर को गिरफ्तार किया गया है। चक्रवर्ती ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी, उन्होंने अनजाने में इसे खा लिया। सायक को इस बारे में तब पता चला जब उन्हें दूसरी प्लेट परोसी गई, इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
यूट्यूबर और एक्टर को परोसा गया बीफ
कोलकाता में बंगाली एक्टर और यूट्यूबर सायक चक्रवर्ती के गंभीर आरोप के बाद शनिवार 31 जनवरी को एक वेटर को गिरफ्तार कर लिया गया। सायक चक्रवर्ती ने आरोप लगाया कि यहां के ओलीपब बार और रेस्तरां में उन्हें मटन के बजाय बीफ परोसा गया था। वे इस का चुके थे, इशके बाद जो डिश परोसी गई, इसके बाद उन्हें पता चला कि पहली प्लेट में बीफ सर्व किया गया था।
खबरों के मुताबिक, चक्रवर्ती शुक्रवार रात अपने दो दोस्तों के साथ रेस्तरां गए थे। उन्होंने मटन स्टेक का ऑर्डर दिया था, लेकिन कथित तौर पर उन्हें बीफ परोसा गया। सायक का दावा है कि उन्हें यह नहीं बताया गया था कि यह बीफ है और उन्होंने वही खा लिया। सायक का आरोप है कि यह कोई अचानक घटना नहीं थी।
यूट्यूबर ने शेयर किया घटना का वीडियो
मामला तब सामने आया जब दूसरी डिश टेबल पर लाई गई। सायक ने आरोप लगाया कि रेस्तरां के कर्मचारियों ने तब इशारा किया कि पहली डिश बीफ थी, जबकि दूसरी डिश मटन है। यूट्यूबर ने इस घटना के बारे में एक वीडियो पोस्ट किया, जो तब से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में सायक और डिश परोसने वाले रेस्तरां वेटर के बीच हुई बातचीत भी दिखाई गई है।
चक्रवर्ती को बंगाली में यह कहते हुए सुना जा सकता है, "अभी हम पार्क स्ट्रीट के एक बहुत बड़े रेस्टोरेंट में हैं। हमने मटन स्टेक ऑर्डर किया था। लेकिन हमें बीफ स्टेक परोसा गया। स्वाभाविक रूप से, उन्होंने हमें यह नहीं बताया कि यह क्या है। उन्होंने बस ऑर्डर टेबल पर रखा और चले गए। हमने सोचा कि यह मटन स्टेक है। हमने इसे खा लिया," वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है।


