- Home
- Entertainment
- Wamiqa Gabbi Upcoming Movies 2026: वामिका गब्बी की 10 फिल्में करेंगी धमाका, 16 दिन बाद रिलीज होगी ये मूवी
Wamiqa Gabbi Upcoming Movies 2026: वामिका गब्बी की 10 फिल्में करेंगी धमाका, 16 दिन बाद रिलीज होगी ये मूवी
अक्षय कुमार के साथ भूत बंगला में नजर आने वाली वामिका गब्बी लाइमलाइट में बनी हुई है। बता दें कि वामिका एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनकी इस साल यानी 2026 में करीब 10 फिल्में रिलीज होने वाली है। वे बॉलीवुड के साथ साउथ और पंजाबी फिल्मों में भी नजर आएंगी।

वामिका गब्बी की अपकमिंग फिल्में
वामिका गब्बी पिछले कुछ सालों में लाइमलाइट में आईं हैं। फिल्म बेबी जॉन और भूल चूक माफ के बाद उनके चर्चे ज्यादा हो रहे हैं। इसी मौके पर आपको उनकी अपकमिंग फिल्मों के बारे में बता रहे हैं।
फिल्म भूत बंगला
वामिका गब्बी की इस साल रिलीज होने वाली सबसे पहली फिल्म भूत बंगला है। डायरेक्टर प्रियदर्शन की इस फिल्म में वे अक्षय कुमार के साथ लीड रोल प्ले कर रहे हैं। मूवी 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को देखने का फैन्स बेताबी से इंतजार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें... Akshay Kumar के डेब्यू के वक्त 2 साल की बच्ची थी ये हीरोइन, अब उनके साथ रोमांस कर मचाएगी तहलका
वामिका गब्बी की अपकमिंग बॉलीवुड फिल्में
वामिका गब्बी फिल्म भूत बंगला के अलावा पति पत्नी और वो दो, दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग और कुकू की कुंडली में नजर आएंगी। इन सभी फिल्मों की शूटिंग फिलहाल जारी है। ये सभी इसी साल रिलीज होगी।
वामिका गब्बी की साउथ अपकमिंग फिल्में
वामिका गब्बी बॉलीवुड के साथ कुछ साउथ की फिल्मों में भी नजर आएंगी। वे तेलुगु फिल्म जी 2, तमिल फिल्म डीसी, जेनी और इरावाकालम, मलयालम मूवी टीकी टाका में नजर आएंगी। इसी साल रिलीज होने वाली इन फिल्मों की शूटिंग अभी चल रही है।
वामिका गब्बी की पंजाबी फिल्म
वामिका गब्बी बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों के साथ पंजाबी सिनेमा में भी एक्टिव हैं। उनकी अपकमिंग पंजाबी फिल्म का नाम किकली है। वे इस मूवी की शूटिंग कर रही है।
ये भी पढ़ें... अक्षय कुमार ही नहीं ये 5 स्टार्स भी खुद से आधी उम्र की हीरोइन संग कर चुके रोमांस
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।