Best zombie k drama series: Netflix पर देखने के लिए बेस्ट ज़ॉम्बी K-Drama कौन-से हैं? क्या All of Us Are Dead Netflix की सबसे लोकप्रिय सीरीज है? Happiness और Kingdom में कौन-सी कहानी ज्यादा रोमांचक है?

अगर आप के- ड्रामा लवर हैं और कोरियन सीरीज देखे बिना मनोरंजन पूरा नहीं होता है, तो नेटफ्लिक्स आपके लिए सही प्लेटफॉर्म है। आप जॉम्बी के ड्रामा सीरीज दोस्तों संग देख सकते हैं। इसमें आपको रोमांस से लेकर कॉमेडी, सस्पेंस थ्रिलर और हॉरर ड्रामा भी देखने को मिल जाएगा। जानिए नेटफ्लिक्स में उपलब्ध कुछ खास सीरीज के बारे में, जहां इंसान जरूरत के लिए एक दूसरे के खून के प्यासे हो जाते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Happiness

नेटफ्लिक्स पर हैप्पीनेस मूवी उपलब्ध है। साल 2021 में आई इस मूवी में एक रहस्य में बीमारी और लोगों को हिंसक और जोंबी जैसे प्राणियों में बदलते दिखाया जाता है। इस फिल्म में का अपार्टमेंट संक्रमण को रोकने के लिए क्वारंटीन कर दिया जाता है। यहां रहने वाले लोग अपने स्वार्थ के कारण कई समस्याओं से जूझते हैं। यह सीरीज सिर्फ हॉरर ही नहीं है बल्कि इंसानी व्यवहार और रिश्तो को भी खूबसूरती से दिखाने का काम करती है।

All of Us Are Dead 

अगर आप नेटफ्लिक्स की सबसे लोकप्रिय कोरियन सीरीज को देखना चाहते हैं, तो 'ऑल ऑफ अस आर डेड' आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। यह सीरीज हाई स्कूल में फैली जोंबी वायरस की कहानी को दिखाती है। इंफेक्शन फैलने के बाद स्टूडेंट स्कूल के अंदर फंस जाते हैं और फिर उनमें शुरू होता है जीवित रहने के लिए संघर्ष। सैक्रिफाइस और सर्वाइवल स्टोरी से प्रेरित इस कहानी में आपको एक्शन भी देखने को मिलेगा।

और पढ़ें: सनी देओल की 'बटवारा 1947' का पहला मोशन पोस्टर आया सामने, रिलीज डेट का हुआ ऐलान

Kingdom

अगर आप पॉलिटिक्स के साथ जोंबी कॉन्बिनेशन फिल्म देखना चाहते हैं, तो कोरियन सीरिज किंग्डम मूवी जरुर देखें। इस फिल्म में दिखाया जाता है कि राजा की रहस्यमय बीमारी के बाद पूरे राज्य में मरे हुए लोग जीवित होकर इंसानों पर हमला करने लगते हैं। वहीं क्राउन प्रिंस अपने राज्य और जनता को बचाने की कोशिश करता है। इस फिल्म के सिनेमैटोग्राफी और आसपास का माहौल फिल्म को और भी ज्यादा रोचक बनता है।

Sweet Home

इंसानों के राक्षसी जीवों में बदलने की कहानी इस कोरियन सीरीज में देखने को मिलती है। आपको फिल्म में पारंपरिक ज़ॉम्बी देखने को नहीं मिलेंगे लेकिन खतरनाक जीव आर्कषण का केंद्र रहते हैं। दमदार एक्शन, रहस्य और इमोशनल स्टोरी आपको पसंद आएगी।

और पढ़ें: अजय देवगन की Dhamaal 4 के सामने आए 4 मजेदार पोस्टर, फिल्म की फाइनल रिलीज डेट आउट