'वेलकम टू द जंगल' ने पहले दिन दमदार ओपनिंग के बाद दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार ग्रोथ दिखाई।  दो दिनों में इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़+ कमाए। 

अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ती नजर आ रही है। पहले दिन अच्छी शुरुआत करने के बाद फिल्म ने दूसरे दिन कमाई में उछाल दर्ज किया है। पेड प्रीव्यू समेत सिर्फ दो दिनों में फिल्म भारत में लगभग 39 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर चुकी है, जबकि वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गई है। बड़े स्टारकास्ट, कॉमेडी और एक्शन से भरपूर इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब सभी की नजरें वीकेंड कलेक्शन पर टिकी हुई हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दूसरे दिन बढ़ी ‘वेलकम टू द जंगल’ की रफ्तार

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 'वेलकम टू द जंगल' ने रिलीज के दूसरे दिन भारत में 20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। यह पहले दिन की 15.25 करोड़ रुपये की कमाई के मुकाबले लगभग 31.1 फीसदी ज्यादा है। फिल्म को रिलीज से पहले हुए पेड प्रीव्यू से 3.75 करोड़ रुपये मिले थे। ऐसे में इस फिल्म का भारत में अब तक का कुल नेट कलेक्शन 39 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें : कितने करोड़ में बनी है 34 स्टार्स वाली 'वेलकम टू द जंगल', अक्षय कुमार और बाकी सबको कितनी फीस मिली?

‘वेलकम टू द जंगल’ की दुनिया भर में कितनी हुई कमाई?

फिल्म ने अब तक भारत में 46.80 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। वहीं, विदेशों में इस फिल्म ने अभी तक तकरीबन 10.70 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसके साथ ही इस फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 57.50 करोड़ रुपये हो गया है। वीकेंड में यह आंकड़ा और तेजी से बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : 'वेलकम टू द जंगल' ऑनलाइन कहां देखें? डिजिटल रिलीज को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट

क्या है 'वेलकम टू द जंगल' की कहानी?

फिल्म की कहानी जंगल के आसपास घूमती है, जहां गैंगस्टर, अपराधी और कई अजीबोगरीब किरदार एक-दूसरे से टकरा जाते हैं। फिल्म शूटिंग जैसा दिखने वाला एक मिशन धीरे-धीरे अपराध, गलतफहमियों, एक्शन और कॉमेडी से भरे रोमांचक सफर में बदल जाता है। अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बॉलीवुड की सबसे बड़ी स्टारकास्ट देखने को मिलती है। फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, फरिदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, उर्वशी रौतेला, लारा दत्ता, आफताब शिवदासानी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, मुकेश तिवारी, विंदू दारा सिंह, सुधेश बेरी समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।