Welcome To The Jungle ने 7 दिनों में भारत में बंपर कमाई की और यह फिल्म नेट कलेक्शन में 100 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है। फिल्म ने Cocktail 2 को पछाड़ दिया है।
अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म Welcome To The Jungle बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। अहमद खान के निर्देशन में बनी यह एक्शन-कॉमेडी फैमिली ऑडियंस को खूब पसंद आ रही है। वीकडेज में कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर हुई है, लेकिन फिल्म अब भी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। रिलीज के सात दिनों के भीतर फिल्म भारत में नेट 100 करोड़ रुपये के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई है। इतना ही नहीं, इसने शाहिद कपूर की Cocktail 2 को पीछे छोड़ते हुए साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

पहले हफ्ते में कितनी हुई 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई?
30 से ज्यादा कलाकारों से सजी Welcome To The Jungle ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन किया था। सिनेमाघरों में आने के बाद फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन सकारात्मक वर्ड ऑफ माउथ का फायदा इसे लगातार मिल रहा है। Sacnilk की शुरुआती ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन यानी गुरुवार को 5.25 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही भारत में फिल्म का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 92.90 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें : 'वेलकम टू द जंगल' के पहले प्रोमो में दिखे वो 5 एक्टर, जो फिल्म में कहीं नज़र ही नहीं आए
भारत में 'वेलकम टू द जंगल' डे वाइज कलेक्शन
- पेड प्रीव्यू : 3.75 करोड़ रुपये
- पहला दिन : 15.25 करोड़ रुपये
- दूसरा दिन (शनिवार) : 20 करोड़ रुपये
- तीसरा दिन (रविवार) : 24.75 करोड़ रुपये
- चौथा दिन (सोमवार) : 8.50 करोड़ रुपये
- पांचवां दिन (मंगलवार) : 9.25 करोड़ रुपये
- छठा दिन (बुधवार) : 6.15 करोड़ रुपये
- सातवां दिन (गुरुवार, शुरुआती अनुमान) : 5.25 करोड़ रुपये
कुल कमाई : 92.90 करोड़ रुपये
'वेलकम टू द जंगल' ने Cocktail 2 को कैसे छोड़ा पीछे?
सातवें दिन कमाई में गिरावट के बावजूद 'वेलकम टू द जंगल' ने शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक 'कॉकटेल 2' ने दो हफ्तों में 89.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जबकि Welcome To The Jungle ने सिर्फ सात दिनों में ही यह आंकड़ा पार कर लिया। इसके साथ ही फिल्म साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
यह भी पढ़ें : कितने करोड़ में बनी है 34 स्टार्स वाली 'वेलकम टू द जंगल', अक्षय कुमार और बाकी सबको कितनी फीस मिली?
2026 की 5 सबसे कमाऊ बॉलीवुड फ़िल्में
- धुरंधर 2 द रिवेंज : 1081 करोड़ रुपये
- बॉर्डर 2 : 329 करोड़ रुपये
- भूत बंगला : 182 करोड़ रुपये
- वेलकम टू द जंगल : 93 करोड़ रुपये (7 दिन में, कमाई जारी है)
- कॉकटेल 2 : 89 करोड़ रुपये (14 दिन में, कमाई जारी है)
दर्शकों को क्यों पसंद आ रही ‘वेलकम टू द जंगल’?
फिल्म की सफलता के पीछे कई वजहें मानी जा रही हैं। इसमें 30 से ज्यादा सितारों की मौजूदगी, बड़े पैमाने पर कॉमेडी, एक्शन और Welcome फ्रेंचाइजी की पहचान बन चुका ओवर-द-टॉप मनोरंजन दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रहा है। पॉजिटिव माउथ पब्लिसिटी के चलते ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले वीकेंड में फिल्म की कमाई में फिर से बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।
