MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • West Bengal Election Result : पश्चिम बंगाल चुनाव लड़े 10 सेलेब्स, जानिए किसका कैसा रहा हाल?

West Bengal Election Result : पश्चिम बंगाल चुनाव लड़े 10 सेलेब्स, जानिए किसका कैसा रहा हाल?

पश्चिम बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। बीजेपी ने यहां 293 में से 206 सीटों पर जीत हासिल की। जबकि टीएमसी 81 सीटों पर सिमट गई। यहां से चुनाव लड़े सेलेब्स कैसा हाल रहा? जानिए यहां...

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : May 05 2026, 09:30 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
नयना बंद्योपाध्याय
Image Credit : Facebook

नयना बंद्योपाध्याय

बंगाली सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री नयना बंद्योपाध्याय इस बार कोलकाता की चौरंगी सीट से चुनावी मैदान थीं और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के संतोष कुमार पाठक को 22002 वोट से हराकर चुनाव अपने नाम कर लिया है। क्षेत्रीय फिल्मों में उनकी मजबूत पहचान रही है, और अब राजनीति में एंट्री के साथ उन्हें पहले से ही पहचान का फायदा मिला।

210
अरुंधति लवली मैत्रा
Image Credit : Facebook

अरुंधति लवली मैत्रा

अरुंधति मैत्रा, जिन्हें लवली मैत्रा के नाम से भी जाना जाता है, सोनारपुर दक्षिण से टीएमसी के टिकट पर चुनाव लड़ीं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने ‘जोल नुपुर’ और ‘मोहोर’ जैसे टीवी शोज़ से खास पहचान बनाई।

310
रूपा गांगुली
Image Credit : Facebook

रूपा गांगुली

महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली अनुभवी अभिनेत्री रूपा गांगुली सोनारपुर दक्षिण से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा। उन्होंने यहां टीएमसी की अरुंधती मैत्रा उर्फ़ लवली मैत्रा को 35782 वोटों से हराकर जीत दर्ज की।

410
श्रेया पांडे
Image Credit : Facebook

श्रेया पांडे

टीवी एक्ट्रेस श्रेया पांडे मणिकतला सीट से टीएमसी की उम्मीदवार थीं। उनका संबंध एक राजनीतिक परिवार से है। उनके पिता साधन पांडे राज्य मंत्री रह चुके हैं। हालांकि, वे यहां से चुनाव हार गई हैं। बीजेपी के तापस रॉय ने उन्हें 15644 वोटों से हराया है।

510
डॉ. हिरणमोय चटोपाध्याय
Image Credit : Facebook

डॉ. हिरणमोय चटोपाध्याय

एक्टर से नेता बने डॉ. हिरणरॉय चटोपाध्याय उर्फ़ हिरान श्यामपुर सीट से बीजेपी के उम्मीदवार थे। उन्होंने टीएमसी के नादेबसी जाना को 22260 वोटों से हराकर जीत दर्ज की है। इससे पहले वे खड़गपुर सदर से विधायक रह चुके हैं। वे हाल ही में एक्ट्रेस रितिका गिरी से शादी को लेकर भी चर्चा में रहे।

610
सायंतिका बनर्जी
Image Credit : Facebook

सायंतिका बनर्जी

सायंतिका बनर्जी बारानगर सीट से टीएमसी के टिकट पर चुनाव लड़ रही थीं। 2021 में हार के बाद उन्होंने 2024 के उपचुनाव में जीत हासिल कर दमदार वापसी की थी। लेकिन इस बार फिर उन्हें हार का सामना करना पड़ा। बीजेपी के सजल घोष ने उन्हें 16956 वोटों से शिकस्त दी।

710
रुद्रनील घोष
Image Credit : Facebook

रुद्रनील घोष

बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर रुद्रनील घोष हावड़ा की शिवपुर सीट से बीजेपी के उम्मीदवार थे। 2021 से सक्रिय राजनीति में आने के बाद उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने टीएमसी के डॉ. राणा चटर्जी को 16058 वोटों से हराकर जीत दर्ज की।

810
पापिया डे अधिकारी
Image Credit : Facebook

पापिया डे अधिकारी

पापिया डे अधिकारी टॉलीगंज सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ीं। उन्होंने फिल्मों, टीवी और जात्रा थिएटर—तीनों माध्यमों में काम किया है। इस सीट से उन्होंने टीएमसी के अनूप विश्वास को 6013 वोटों से हराकर जीत हासिल की।

910
अदिति मुंशी
Image Credit : Facebook

अदिति मुंशी

भक्ति संगीत की दुनिया में मशहूर कीर्तन गायिका अदिति मुंशी गोपालपुर-राजारहाट सीट से टीएमसी की उम्मीदवार थीं। उनकी सांस्कृतिक पहचान और संगीत के क्षेत्र में लोकप्रियता के बावजूद उन्हें यहां से हार का सामना करना पड़ा। बीजेपी के तरुणज्योति तिवारी ने 27757 वोटों से उन्हें हराया।

1010
इंद्रनील सेन
Image Credit : Facebook

इंद्रनील सेन

फेमस सिंगर इंद्रनील सेन चंदननगर सीट से टीएमसी के उम्मीदवार थे। संगीत की दुनिया में उनकी मजबूत पहचान है। लेकिन जनता के बीच उन्हें चुनाव में प्यार नहीं मिला। बीजेपी के दीपंजन कुमार गुहा ने उन्हें 13441 वोटों से हराकर जीत हासिल की।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
चुनाव
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Aamir Khan Upcoming Movies: वो 6 फ़िल्में, जिनसे बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगे आमिर खान!
Recommended image2
Shah Rukh Khan Unreleased Movies: शाहरुख़ खान की वो 6 फ़िल्में, जो कभी रिलीज ही नहीं हो पाईं!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved