MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • कौन थे ‘वेलकम’ के बल्लू? मुश्ताक खान परिवार के लिए छोड़ गए कितनी संपत्ति, फैमिली में कौन-कौन?

कौन थे ‘वेलकम’ के बल्लू? मुश्ताक खान परिवार के लिए छोड़ गए कितनी संपत्ति, फैमिली में कौन-कौन?

‘वेलकम’ में बल्लू के किरदार से पहचान बनाने वाले मुश्ताक खान अब हमारे बीच नहीं हैं। तीन दशक से ज्यादा लंबे करियर के बाद 56 साल की उम्र में एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। जानिए कौन थे मुश्ताक, परिवार में कौन-कौन है और कितनी संपत्ति छोड़ गए।

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Sep 25 2026, 08:20 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
कौन थे ‘वेलकम’ के बल्लू यानी मुश्ताक खान?
Image Credit : Instagram

कौन थे ‘वेलकम’ के बल्लू यानी मुश्ताक खान?

मुश्ताक खान हिंदी सिनेमा का जाना-पहचाना चेहरा थे, जिन्होंने तीन दशक से ज्यादा लंबे करियर में फिल्मों, टीवी और रीजनल सिनेमा में काम किया। ‘सड़क’, ‘दिल है कि मानता नहीं’, ‘साथी’, ‘आशिकी’, ‘जूनून’, ‘गुमराह’ और ‘वेलकम’ जैसी फिल्मों में उन्होंने सपोर्टिंग किरदार निभाए। हालांकि, उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता 2007 की फिल्म ‘वेलकम’ से मिली, जिसमें उन्होंने नाना पाटेकर के गैंग के सदस्य बल्लू का किरदार निभाया था। उनका अंदाज और कॉमिक टाइमिंग आज भी दर्शकों को याद है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
‘वेलकम’ में बल्लू का कौन सा डायलॉग हुआ था सुपरहिट?
Image Credit : Instagram

‘वेलकम’ में बल्लू का कौन सा डायलॉग हुआ था सुपरहिट?

‘वेलकम’ में मुश्ताक खान का बल्लू वाला किरदार भले ही सपोर्टिंग था, लेकिन एक डायलॉग ने उन्हें दर्शकों के बीच खास पहचान दिला दी। फिल्म में वह बताते हैं कि उनकी एक टांग नकली है और वह हॉकी के बड़े खिलाड़ी थे। उनका डायलॉग था, ‘मेरी एक टांग नकली है। मैं हॉकी का बहुत बड़ा प्लेयर था। एक दिन उदय भाई को मेरी किसी बात पर गुस्सा आ गया और उन्होंने मेरे ही हॉकी से मेरी टांग के दो टुकड़े कर दिए, लेकिन दिल के बहुत अच्छे हैं। फौरन मुझे हॉस्पिटल ले गए और मेरी नकली टांग लगवाई।’ यही लाइन उनके सबसे यादगार फिल्मी पलों में शामिल हो गई।

36
मुश्ताक खान का निधन कब और कैसे हुआ?
Image Credit : Instagram

मुश्ताक खान का निधन कब और कैसे हुआ?

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मुश्ताक खान का निधन 24 सितंबर की शाम मुंबई के नानावटी अस्पताल में हुआ। वह 56 साल के थे और पिछले करीब 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती बताए जा रहे थे। रिपोर्ट के अनुसार, वह कैंसर से जूझ रहे थे और बीमारी का पता उन्हें करीब पांच साल पहले चला था। बताया गया कि बीमारी दोबारा उभरने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया। इसी दौरान 24 सितंबर की शाम करीब 7 बजे उनके निधन की खबर सामने आई।

46
मुश्ताक खान के परिवार में कौन-कौन है?
Image Credit : Instagram

मुश्ताक खान के परिवार में कौन-कौन है?

मुश्ताक खान अपने पीछे पत्नी सलमा खान और बच्चों को छोड़ गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, उनके परिवार में उनके दो बेटे मोहम्मद अरशद खान, मोहसिन खान और एक बेटी सबा खान हैं। अरशद खान कथिततौर पर उभरते हुए एक्टर हैं, जबकि मोहसिन खान के मॉडल के तौर पर काम करते हैं। मुश्ताक खान की बहू का नाम सबा खान बताया गया है, जो पेशे से टीचर हैं। इस तरह उनके परिवार में पत्नी, बच्चे और बहू शामिल हैं।

56
मुश्ताक खान की कितनी थी नेटवर्थ, परिवार के लिए क्या छोड़ा?
Image Credit : Instagram

मुश्ताक खान की कितनी थी नेटवर्थ, परिवार के लिए क्या छोड़ा?

मुश्ताक खान की संपत्ति को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावे देखने को मिलते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में उनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब 10 मिलियन डॉलर यानी लगभग 80-83 करोड़ रुपए बताई जा रही है। हालांकि, यह आंकड़ा केवल अनुमान है और मुश्ताक खान की कुल संपत्ति को लेकर कोई सटीक आधिकारिक सार्वजनिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं बताया गया है। उन्होंने बॉलीवुड के अलावा टीवी और रीजनल सिनेमा में भी काम किया था, इसलिए उनकी कमाई का सफर कई दशकों तक फैला हुआ था।

66
‘वेलकम’ के अलावा किन फिल्मों के लिए याद किए जाएंगे मुश्ताक?
Image Credit : Instagram

‘वेलकम’ के अलावा किन फिल्मों के लिए याद किए जाएंगे मुश्ताक?

मुश्ताक खान का फिल्मी सफर सिर्फ ‘वेलकम’ तक सीमित नहीं था। उन्होंने ‘हम हैं राही प्यार के’, ‘नाराज’, ‘सर’, ‘सड़क’, ‘दिल है कि मानता नहीं’, ‘साथी’, ‘आशिकी’, ‘जूनून’, ‘गुमराह’, ‘गोपी किशन’, ‘राजा’, ‘गदर’ और ‘क्रांतिवीर’ जैसी फिल्मों में काम किया। सपोर्टिंग रोल्स में उनकी मौजूदगी अक्सर कहानी में कॉमेडी या खास मोड़ लेकर आती थी। हालांकि, बल्लू के किरदार और उसके मशहूर डायलॉग ने उन्हें नई पीढ़ी के दर्शकों के बीच भी यादगार बना दिया। यही वजह है कि ‘वेलकम’ के बल्लू के तौर पर उनकी पहचान लंबे समय तक बनी रही।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
मुश्ताक खान की वो खौफनाक रात, 12 घंटे रहे बंधक, अजान बनी थी भागने की वजह
Recommended image2
Hunkkaar Review:अनीत पड्डा की दमदार एक्टिंग के बावजूद क्यों खटकती है कहानी? जानें देखने-न देखने की वजह
Recommended image3
The Paradise Collection Day 1: पहले दिन नानी की 'द पैराडाइज' ने बनाया धांसू रिकॉर्ड! जानें कमाई
Recommended image4
'वेलकम’ एक्टर मुश्ताक खान का निधन, जानिए 56 साल के एक्टर को क्या हुआ था?
Recommended image5
Ayushmann Khurrana Upcoming Movies: आयुष्मान का देशभक्ति वाला नया अवतार, 'ये प्रेम मोल लिया' से भी देंगे बड़ा सरप्राइज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved